वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे वनमाली सृजन केन्द्र का आयोजन : पुस्तक संस्कृति की अलख जगाने रतलाम में 12 सितंबर को आएगी पुस्तक यात्रा -

वनमाली सृजन केन्द्र का आयोजन : पुस्तक संस्कृति की अलख जगाने रतलाम में 12 सितंबर को आएगी पुस्तक यात्रा

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 24 अगस्त। पुस्तक संस्कृति की अलख जन-जन में जगाने के लिए वनमाली सृजन पीठ एवं रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा एन.बी.टी. नई दिल्ली के सहयोग से 8 सितंबर अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस से 19 सितंबर 2019 तक पुस्तक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पुस्तक यात्रा भोपाल से प्रारम्भ होकर प्रदेश के विभिन्न जिलो में भ्रमण करते हुए 12 सितंबर 2019 को रतलाम पहुंचेगी।
इस यात्रा के दौरान पुस्तक प्रदर्शनी, चयनित विषयों पर परिचर्चा, सृजन केन्द्र के रचनाकारों का पाठ, युवाओं का रचना पाठ, स्कूली विद्यार्थियों हेतु प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, वनमाली सृजन केन्द्र पर रचनात्मक गतिविधिया आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शहर के रचनाकारों का होगा सृजन संवाद

वनमाली सृजन केन्द्र रतलाम के अध्यक्ष आशीष दशोत्तर एवं संयोजक शिरीष जोशी ने बताया कि पुस्तक यात्रा रतलाम में भ्रमण भी करेगी और देश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं शहर के रचनाकारों का सृजन संवाद भी होगा।

होगी प्रतियोगिताएं

इसके माध्यम से शहर के अधिक से अधिक संख्या में स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को इस पुस्तक यात्रा के दौरान होने वाली साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों, रचना पाठ आदि प्रतियोगिताओं में सम्मिलित किया जाएगा। इस पुस्तक यात्रा के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान व साहित्यिक पुस्तकों का अवलोकन कर पुस्तक संस्कृति के प्रति प्रेरित होगे।

वैचारिक संवाद तथा सांस्कृतिक विराट समागम भोपाल में नवंबर में

श्री दशोत्तर और श्री जोशी ने बताया रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भारत का एक बहुप्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना भारत के प्रथम नोबल पुरुस्कार विजेता कवि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के नाम से हुई है। विश्वविद्यालय द्वारा टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला केन्द्र की स्थापना की गई है, जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वनमाली सृजन पीठ के साथ मिलकर, साहित्य, कला और संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम करता रहता है। इस तारतम्य में हिन्दी और भारतीय भाषाओं के बीच वैचारिक संवाद तथा सांस्कृतिक आपसदारी का विराट समागम ‘विश्वरंग 7 से 10 नवंबर तक भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *