वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे वर्तमान में खेलों के विस्तार की जरूरत: पुरोहित -

वर्तमान में खेलों के विस्तार की जरूरत: पुरोहित

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 29 अगस्त। वर्तमान समय में खेलों के विस्तार की आवश्यकता है। देश में जो कुछ घटित हो रहा है। वर्ग भेद बढ़ रहा है उसकी समाप्ति का एक माध्यम खेल है। खेल-खेल में जीवन को गति एवं अनुशासन मिलता है।यह विचार मुख्य अतिथि पूर्व उपमहापौर एवं रतलाम जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष सतीश पुरोहित ने व्यक्त किए। श्री पुरोहित राष्ट्रीय खेल दिवस पर शासकीय कला विज्ञान महाविद्यालय खेल परिसर में मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस पर खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे।

उपस्थित ने किए पुष्प अर्पित

कार्यक्रम के प्रारंभ में रतलाम जिला एथेलेटिक्स संघ के सचिव अमानत खान, नितेश राठौर, मोहम्मद अनवर, श्रवण यादव, निर्मला डामोर, तरुण पुरोहित, सोनल शिमला, इमरान खान, खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि वर्मा, योग जिला योग संघ के दुर्गाशंकर मोयल, महिमा तालेपा, प्रिया शेखावत, निशा विश्वकर्मा आदि ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संचालन जिला संघ के सचिव श्री खान ने किया। आभार श्री यादव ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *