वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे महिला मंडल द्वारा आयोजित उत्सव में छप्पन भोग लगाकर गणेश जी का किया विसर्जन -

महिला मंडल द्वारा आयोजित उत्सव में छप्पन भोग लगाकर गणेश जी का किया विसर्जन

हरमुद्दा
रतलाम, 12 सितंबर। दीनदयाल नगर सी सेक्टर में महिला मंडल द्वारा 10 दिवसीय गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। अंतिम दिन छप्पन भोग लगाकर भजन भाव पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया।

महिलाओं द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में पूरे 10 दिवस प्रतिदिन महिलाओं द्वारा विविध आयोजन कर उत्सव मनाया गया। भगवान की आरती व आराधना की गई। उल्लेखनीय है कि पूरा आयोजन महिला मंडल द्वारा ही आयोजित किया गया।

इनका रहा विशेष सहयोग

मुख्य रूप से सीमा उपाध्याय, अनीता टाक, सोनिया पंजाबी, ममता  राठौर, ज्योति पंजाबी, संतोष मैडम एवं कॉलोनी की सभी महिलाओं ने तन मन धन से इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *