वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे प्रदेश की 51 प्रतिभावान महिलाएं सम्मानित: राजधानी में महिलाओं ने बढ़ाया रतलाम का गौरव -

प्रदेश की 51 प्रतिभावान महिलाएं सम्मानित: राजधानी में महिलाओं ने बढ़ाया रतलाम का गौरव

1 min read

हरमुद्दा
भोपाल/ रतलाम, 12 सितंबर। ब्रजभूमि फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को “नारी शक्ति को प्रणाम” कार्यक्रम का आयोजन भोपाल में किया गया। आयोजन में प्रदेश की 51 प्रतिभावान महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमें रतलाम शहर की 6 व जावरा की एक महिला शामिल है।राजधानी में रतलाम की महिलाओं ने सम्मानित होकर रतलाम का गौरव बढ़ाया है।

भोपाल के पीपल यूनिवर्सिटी एवं मॉल में हुए गरिमामय आयोजन में प्रदेश की 51 जमीनी स्तर से समाज सेवा में अपनी अलग पहचान बना चुकी महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्र से सम्मानित किया गया।

यह थे अतिथि
कार्यक्रम में रतलाम जिले की 7 नारी शक्तियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक कुणाल चौधरी थे। कार्यक्रम के संस्थापक अश्विनी चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपाली सिन्हा एवं मध्यप्रदेश अध्यक्ष शाजिया शेख मंचासीन थी। सभी महिलाओं ने घर परिवार, अपने व्यवसाय, नौकरी और समाज सेवा में सक्रिय रहकर अहम मुकाम हासिल किया है। दो जगह जिम्मेदारी का निर्वाह कर समाज सेवा में योगदान दिया है।

–————————————————————

एक परिचय सम्मानित हुई रतलाम की समाज सेविकाओं का

—————————————————————

प्रीति सोलंकी
प्रीति सोलंकी एडवोकेट, को कई वर्षों से सामाजिक सेवा गरीब महिलाओं और बच्चियों के हक़ के लिए लड़ना, न्याय दिलाना, लोगों को निःशुल्क ब्लड उपलब्ध करवाना, स्वयं 29 बार ब्लड डोनेट कर चुकी है। लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करती है। पूर्व कई सम्मान प्राप्त हो चुके है। इस क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

डॉ. श्वेता विन्चुरकर
डॉ. श्वेता विन्चुरकर, शिक्षा के क्षेत्र से हैं। इनके स्कूल के विद्यार्थी देश विदेश में अपनी कला का परिचय दे चुके है। स्कूली शिक्षा के साथ, मलखम्ब, अबेकस जैसी अन्य प्रतिभाओं को निखारती हैं।

एहतेशाम अंसारी
एहतेशाम अंसारी, महिला एवं बाल विकास मैं कार्यरत है। कुपोषण एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीब तबको में जाकर काम करती है। कुपोषण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इन्हे भी कई सम्मान प्राप्त हो चुके है।

शबनम मीर
शबनम मीर, समाज सेविका है और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है। गरीब व जरुरत मंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाती है। शिक्षा के क्षेत्र में इन्हें सम्मानित किया गया

नौशीन कादरी
नौशीन कादरी ये जुडो की नेशनल प्लेयर है। कई सिल्वर और गोल्ड मैडल और अवार्ड जीत चुकी है। खेल क्षेत्र में इन्हें सम्मानित किया गया

शबाना खान
शबाना खान एक समाज सेविका है। ये सीनियर सिटीजन, महिला एवं बच्चों को सहायता प्रदान करती है। गरीब लोगों को शिक्षा स्वास्थ्य, परामर्श उपलब्ध करवाती है।

बबली गंभीर
बबली गंभीर जावरा की निवासी है और ब्यूटिशियन हैं। इन्हें भी सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *