वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे राष्ट्रीय लोक अदालत: 3483 प्रकरण में से 161 का निराकरण, 336 व्यक्ति लाभान्वित -

राष्ट्रीय लोक अदालत: 3483 प्रकरण में से 161 का निराकरण, 336 व्यक्ति लाभान्वित

हरमुद्दा
रतलाम, 15 सितंबर। शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित समझौता योग्य 3483 प्रकरणों में से 161 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसमें 20 करोड़ 14 लाख 5 हजार 110 रुपए की राशि का अवार्ड पारित किया गया। 336 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

दीप प्रज्वलित कर की लोक अदालत का शुरुआत
जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम सुश्री शोभा पोरवाल ने दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत की। इस दौरान विशेष न्यायाधीश दीपक गुप्ता, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव विष्णु कुमार सोनी सहित समस्त न्यायाधीश मौजूद थे।

समझौते से 270 प्रकरणों का निराकरण

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री लिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) प्रकरणों में कुल 9567 प्रकरणों में से 270 प्रकरणों का निराकरण विभागों और पक्षकारों के मध्य आपसी समझौते से किया गया। इसमें 80 लाख 75 हजार 563 रुपए राशि का अवार्ड पारित हुआ और 279 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

इसमें हुआ समझौता निराकरण

समझौता योग्य लंबित प्रकरणों जानकारी देते हुए जिला विधिक सहायता अधिकारी अंकिता प्लास ने बताया कि चेक बाउंस के 91 प्रकरण निराकृत 90 व्यक्ति लाभान्वित हुए और 91 लाख 60 हजार 981 का अवार्ड पारित किया गया। आपराधिक प्रकरण में 16 का निराकरण हुआ 43 लोग लाभान्वित हुए। वैवाहिक में चार का निराकरण हुआ आठ व्यक्ति लाभान्वित हुए। अन्य 13 प्रकरण का निराकरण हुआ 31 व्यक्ति लाभान्वित हुए और 15 हजार का अवार्ड पारित हुआ। अन्य सिविल के 26 प्रकरणों का निराकरण हुआ और 57 लोग लाभान्वित हुए। इसमें 41 लाख 50 हजार 530 का अवार्ड पारित हुआ। विद्युत विद्युत वितरण कंपनी के 17 प्रकरणों का निराकरण हुआ और 17 लोग लाभान्वित हुए। 2 लाख 33 हजार 99 रुपए का अवार्ड पारित किया गया।

Screenshot_2019-09-15-06-45-49-054_com.miui.gallery

नगर निगम को मिले बकाया 21 लाख 75 हजार रुपए

राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत नगर निगम द्वारा जिला न्यायालय, अलकापुरी कम्यूनिटी हॉल व नगर निगम कार्यालय में आयोजित शिविर में बकायादारों ने संपत्तिकर के 17 लाख 65 हजार रुपए तथा जलप्रदाय के 4 लाख 10 हजार 3 सौ 40 रुपए कुल राशि 21 लाख 75 हजार 3 सौ 40 रुपए जमा कराकर अधिभार (सरचार्ज) की राशि में छूट का लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *