वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे गोविंद माधव साख सहकारी संस्था का सात प्रतिशत हुआ लाभांश, संस्था का होगा विस्तार -

गोविंद माधव साख सहकारी संस्था का सात प्रतिशत हुआ लाभांश, संस्था का होगा विस्तार

1 min read

हरमुद्दा
शाजापुर, 23 सितंबर। श्री गोविंद माधव साख सहकारी संस्था की वार्षिक साधारण सभा नई सड़क स्थित औदिच्य ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में हुई। सभा में बताया कि संस्था ने सात फीसद लाभांश प्राप्त किया है।संस्था को आर्थिक रूप से और विस्तारित किया जाएगा

संस्था अध्यक्ष हरिनारायण शर्मा ने वर्ष 2018-19 के अंकेक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत एवं लाभ हानि का पत्रक प्रस्तुत किया गया। श्री शर्मा ने वर्ष 2018-19 में सात प्रतिशत लाभांश की भी घोषणा की। वर्तमान में संस्था के पास 90 हजार रुपए की राशि फिक्स डिपाजिट के रूप में बैंक में जमा है। इस दौरान वर्ष 2019-20 के अनुमानित बजट के सम्बंध में भी चर्चा हुई एवं देय ग्रहण राशि को 30 हजार रुपए से बढ़ाकर 40 हजार रुपए किया गया। वहीं अंश राशि को एक हजार रुपए प्रति सदस्य किया गया।

सदस्यों ने दिए सुझाव
सभा के दौरान संस्था के सम्मानित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। कई सुझावों को ध्वनिमत से पारित भी किया गया। संस्था के आगामी कार्यों की दी जानकारी

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए जोड़ेंगे सदस्य

श्री शर्मा ने संस्था द्वारा आगामी कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जाएगा जिससे संस्था की आर्थिक स्थिति मजबूत हो। संस्था का उद्देश्य समाज के लोगों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाना है जिससे समाजजन अपने व्यापार में निवेश कर सम्पन्न बनें।

दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

बैठक के दौरान संस्था के दिवंगत सदस्य स्व. रामचंद्र शर्मा, स्व. सुधीर कुमार भट्ट, स्व. सत्यनारायण त्रिवेदी, स्व. संदीप आचार्य आदि को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह थे मौजूद

Screenshot_2019-09-23-19-20-11-832_com.whatsapp

सभा का शुभारंभ गोविंद माधव इष्ट देव के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष देवेंद्र पाठक, सचिव हेमेंद्र व्यास, सदस्य मिलन कुमार भट्ट, मुकुल कुमार जोशी, नितिन आचार्य, मधुसुदन शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, निर्मला भट्ट, आशा व्यास, संदीप व्यास एवं अन्य सदस्य डाॅ. राजेंद्र कुमार भट्ट, दीपसिंह मेहता, उमाशंकर व्यास, ओमप्रकाश व्यास, कृष्णचंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, श्याम त्रिवेदी, योगेंद्र शर्मा, अविनाश दवे, जितेंद्र कुमार जोशी, क्षितिज शर्मा, मनीष त्रिवेदी, सचिन भट्ट, सुनील शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, विष्णु व्यास, वासुदेव शर्मा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा, विनय भट्ट, अनिल आचार्य, सुरेशचंद्र शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, राजेश कुमार व्यास, राजेश शर्मा, श्रीमती रागिनी व्यास, संतोष शर्मा, लीला व्यास, गीतादेवी ठाकुर, सुमित्रा शर्मा, वैशाली त्रिवेदी, विजया शर्मा, राधा शर्मा, सरिता शर्मा, शोभा त्रिवेदी, शारदा व्यास, रागिनी व्यास, आशा व्यास, लीला व्यास, आयुशी शर्मा, दीपिका व्यास, रीटा शर्मा, निर्मला शर्मा आदि मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *