वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे महिला की गलती है तो महिला को दोषी मानना चाहिए : इमरती देवी -

महिला की गलती है तो महिला को दोषी मानना चाहिए : इमरती देवी

हरमुद्दा
भोपाल, 14 अक्टूबर। राज्य की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी कुछ ऐसा का मानना है कि मध्य प्रदेश भले ही महिलाओं के प्रति अपराध में नंबर वन हो लेकिन इसके लिए पुरुष दोषी नहीं हैं। जब तक महिला की गलती नहीं होती, तब तक पुरुष कोई गलती नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा, ‘महिला की गलती होती है तो पुरुष को दोषी माना जाता है, इसलिए अगर महिला की गलती है तो महिला को दोषी मानना चाहिए ये हम कहते हैं। आज चाहे कहीं भी चले जाओ कितने पैसे वाले हों, गुंडा हो, मवाली हों। जब तक महिला की गलती नहीं होगी पुरुष कोई गलती नहीं कर सकता’।

देश में हर चार घंटे में एक महिला बलात्कार का शिकार 

उल्लेखनीय है कि इमरती देवी मध्य प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री हैं उन पर राज्य की महिलाओं की दशा सुधारने का जिम्मा है, लेकिन हनी ट्रैप पर पूछे गए सवाल से इनका विचार व्यक्त हो जाते हैं। इमरती देवी को शायद राज्य में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के आंकड़ो की जानकारी नहीं है। एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि देश में हर चार घंटे में एक महिला बलात्कार का शिकार होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *