वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे युवा हाथों को काम, किसानों को दिलाएंगे उपज के पूरे दाम: सुश्री नटराजन -

युवा हाथों को काम, किसानों को दिलाएंगे उपज के पूरे दाम: सुश्री नटराजन

1 min read

हरमुद्दा
मंदसौर, 21 अप्रैल। आपके मतदान से केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम राहुलजी के नेतृत्व में युवाओं को काम, महिलाओ को सम्मान और किसानों को पूरा दाम देने वाली सरकार बनाएंगे। विश्व के जाने माने अर्थशास्त्री डाॅ. मनमोहनसिंहजी के मार्गदर्शन में बनी न्याय योजना देश के गरीब परिवारों का बड़ा सहारा साबित होगी।
यह विचार पूर्व सांसद एवं लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने रविवार को मंदसौर ग्रामीण ब्लाॅक के विभिन्न ग्रामो में सघन जनसंपर्क कर ग्रामीण मतदाताओं के बीच व्यक्त किए। उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए कांग्रेस के प्रति विश्वास जताने का आह्वान किया।
कई गांवों में रहे साथ
सुश्री नटराजन ने इस दौरान ग्राम अलावदाखेडी, बोहराखेडी, डिकोला, मेनपुरिया, बाजखेडी, दमदम, पानपुर, साबाखेडा, सिंदपन, गुराडिया देदा, धारियाखेडी, जमालपुरा आदी अनेक ग्रामो में गईं। लोकसभा चुनाव को देश की दिशा और दशा तय करने वाला बताते हुए बदलाव हेतु मतदान करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेन्द्रसिंह गुर्जर, ग्रामीण ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राजाखेडी, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष यूनूस मेव, गौशाला अध्यक्ष अनिल संचेती, जिला कांग्रेस महामंत्री शंकरलाल पाटीदार, पिछडा वर्ग जिलाध्यक्ष दीपकसिंह चैहान, कांग्रेस नेता श्री राजेन्द्र सेठिया, युवा नेता सुरेन्द्र कुमावत, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष सुनील बसेर, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष मो रफीक गल्ला, पार्षद विजय गुर्जर, पार्षद प्रतिनिधि सुदीप पाटील, युवा नेता रविन्द्र पाटीदार, कोमलराम बघेरिया साबाखेडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व क्षेत्रीय कार्यकर्ता इस दौरान उनके साथ थे।
नुक्कड़ सभा हुई
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणो से सीधी चर्चा करते हुए आत्मीय व पारिवारिक भाव से चर्चा की। पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेन्द्रसिंह गुर्जर, मंदसौर जनपद उपाध्यक्ष परशुराम सिसोदिया, गौशाला अध्यक्ष अनिल संचेती, ग्रामीण ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राजाखेड़ी, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष यूनूस मेव सहित कई कांग्रेस नेताओ ने भी नुक्कड बैठको को संबोधित किया।
पारंपरिक तरीके से स्वागतScreenshot_2019-04-21-16-41-09-563_com.google.android.gm
सुश्री नटराजन के आगमन पर विभिन्न ग्रामों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धार्मिक एवं पारंपरिक तरीके से दीदी का आत्मीय स्वागत किया। अनेक जगह महिलाओं, युवतियों ने दीदी का कुम-कुम तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *