वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे बैरागी दादा का स्मरण कर भावुक हुई सुश्री नटराजन, नामांकन किया दाखिल -

बैरागी दादा का स्मरण कर भावुक हुई सुश्री नटराजन, नामांकन किया दाखिल

हरमुद्दा
मन्दसौर, 25 अप्रैल। नामांकन सभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने अपने पहले लोकसभा चुनाव का स्मरण करते हुए बैरागी दादा को याद करने के दौरान भावुक हो गई। उन्होने कहा कि उन्होनें मुझे बेटी मानते हुए संसदीय क्षेत्र को समर्पित किया था। लड़खड़ाते शब्दों के साथ दादा बैरागीजी का स्मरण किया। इसके अलावा उन्होनें पूर्व मंत्री स्व महेन्द्रसिंह कालूखेडा एवं स्व घनश्याम पाटीदारजी की गैर मौजुदगी का उल्लेख किया।
मीनाक्षी ने संसदीय क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं की सभा के बाद मंत्री, विधायकों, पूर्व विधायकों सहित संगठन के पदाधिकारियों के आशीष के बाद नवीन कलेक्टर ( सुशासन भवन) पहुंच नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।
कई दिग्गजों ने किया संबोधित
भागर्व मांगलिक भवन पर आयोजित सभा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, उच्च शिक्षा एवं खेल युवा कार्यक्रम मंत्री जीतू पटवारी, सुवासरा विधायक, हरदीपसिंह डंग, खाचरौदविधायक दिलीप गुर्जर, सैलाना विधायक हर्ष विजय गेहलोत, ताल विधायक मनोज चावला, महाराष्ट्र के विधायक हर्षवर्धन, मंदसौर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षक अमिताभ मंडलोई, मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड, रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा, पूर्व मंत्रीगण नरेन्द्र नाहटा, सुभाष सोजतिया, पूर्व विधायकगण
नवकृष्ण पाटील, नंदकिशोर पटेल, विजेन्द्रसिंह मालाहेडा, पुष्पा भारतीय, सम्पतस्वरूप जाजू सहित कांग्रेस पदाधिकारी राजकुमार अहिर, सत्यनारायण पाटीदार, उमरावसिंह गुर्जर, श्री परशुराम सिसोदिया सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मंचासीन थे।स्वागत उदबोधन जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने दिया। बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। संचालन राजेश सोलंकी ने किया। आभार नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड ने माना। नामांकन सभा का प्रारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
जनता करेगी भाजपा का सफाया
मध्यप्रदेश की कांग्रेस ने किसानों कर्जा माफ किया है। किसानों एवं गरिबो की बिजली का बिल आधे किए है, इसलिए आने वाले चुनाव में जनता भाजपा का सुपड़ा साफ करेगी।
सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री
विचारधारा का है चुनाव
यह चुनाव किसी एक व्यक्ति का चुनाव नहीं है। यह चुनाव संगठन की विचारधारा का चुनाव है। हमारा कार्यकर्ता मैदानी स्तर पर लड़ता है। उस कार्यकर्ता के बल पर हम इस संसदीय क्षेत्र से लाखो मतों से जीत दर्ज करेंगे।
▪जीतू पटवारी, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री
किस दिशा में जा रहा देश
हम जिन परिस्थितियों में चुनाव लड़ रहे हैं, अगर उस पर मनन करें तो साफ होता है कि देश किस दिशा में जा रहा है। मोदीजी ने देश के चुनिंदा 15 उघोगपतियो के ढाई लाख करोड माफ किए लेकिन राहुलजी के नेतृत्व में हम न्याय योजना के माध्यम से देश के गरीब 15 प्रतिशत लोगों का ढाई लाख करोड़ की राशि उनके खाते में डालेगे जिनका आधार परिवार की महिला सदस्य होगी।
मीनाक्षी नटराजन, कांग्रेस प्रत्याशी, मन्दसौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *