वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे जिले में अब तक 1004.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज -

जिले में अब तक 1004.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

हरमुद्दा
नीमच, 20 अगस्त। जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 1004.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। नीमच में 991 मि.मी. मनासा में 1122.8 मि.मी. एवं जावद में 901 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 6326 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। नीमच में 817 मि.मी. मनासा में 470 मि.मी. एवं जावद में 611 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई थी।
मंगलवार को प्रात: 8 बजे समाप्‍त हुए पिछले चौबीस घण्टों के दौरान औसत 2 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई हैं। नीमच एवं मनासा में वर्षा दर्ज नहीं हुई हैं।जबकि जावद में 6 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *