वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : देश में 170 हॉटस्पॉट, 123 जिलों में ज्यादा प्रकोप, 80 फीसद लोग हुए ठीक -

कोरोना वायरस : देश में 170 हॉटस्पॉट, 123 जिलों में ज्यादा प्रकोप, 80 फीसद लोग हुए ठीक

1 min read

🔲 मध्य प्रदेश के 5 जिले भी शामिल

🔲 47 जिलों में क्लस्टर प्रकोप

🔲 स्वस्थ होकर घर भी गए 80 फीसद लोग 

हरमुद्दा
शनिवार, 18 अप्रैल। देश में चल रहे लॉक डॉन के बावजूद। हॉटस्पॉट जिलों की संख्या। 1 सप्ताह में काफी बढ़ गई है। केंद्र सरकार द्वारा। घोषित आंकड़ों में। बताया गया है कि। 25 राज्यों के 170 हॉटस्पॉट जिले है। इसमें भी 123 जिलों में स्थितियां गंभीर हैं। खुश होने की बात यह है कि 80 फीसद लोग स्वस्थ होकर घर भी चले गए। 

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के ताजा आंकड़ों के मद्देनजर बताया कि जहां देश में 1 सप्ताह में हॉटस्पॉट जिलों की संख्या बढ़ी है, वहीं करोना संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है, जो कि ठीक नहीं है। फिर भी स्थिति की गंभीरता को लोग समझ नहीं रहे हैं और लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। समाज हित में या कतई उचित नहीं है। अच्छी बात यह है कि काफी लोग स्वस्थ होकर घर भी जा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक 80 फीसद लोग स्वस्थ होकर घर भी चले गए। यह चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की अथक मेहनत का परिणाम है वही मरीज की इम्युनिटी और विल पावर का सकारात्मक परिणाम है।

लॉक डाउन के बावजूद बढ़ रही संख्या

IMG_20200418_073623

देश में कोरोनो वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़ने और मौतों की तादाद वाले जिलों को रेड जोन (हॉटस्पॉट), नॉन-हॉटस्पॉट और ग्रीन जोन में विभाजित किया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आकड़ों के मुताबिक 170 हॉटस्पॉट हैं। 123 हॉटस्पॉट जिले गंभीरता वाले और 47 हॉटस्पॉट जिले क्लस्टर प्रकोप वाले बताएं हैं। ये जिले देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के है। संक्रमणों की अधिकता वाले जिलों को हॉटस्पॉट घोषित किया है।

यहां पर भी संख्या है अधिक 

केंद्र द्वारा जारी की गई सूची में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नौ जिलों बेंगलुरु शहरी, हैदराबाद, चेन्नई, जयपुर और आगरा के सभी नौ जिलों में “बड़े प्रकोप” के रूप में चिह्नित किया गया है। सभी छह महानगरों – दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में वर्तमान में मामलों की संख्या अधिक है।

207 संभावित हॉटस्पॉट जिले

इसके साथ ही 207 जिलों को संभावित हॉटस्पॉट के रूप में पहचाना गया है – जहां मामले उजागर हुए हैं, लेकिन संख्या सीमित थी। बड़े प्रकोप वाले जिलों में तमिलनाडु के 22 जिले, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और राजस्थान के 11, उत्तर प्रदेश के नौ, तेलनहना के आठ, केरेला के छह, मध्य प्रदेश और गुजरात के पांच, पश्चिम बंगाल के चार और कर्नाटक के तीन जिले शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *