आईएएस के तबादले : प्रशासनिक सर्जरी के तहत मध्य प्रदेश में आईएएस के तबादले

⚫ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों को किया इधर से उधर
⚫ तबादला सूची में महिला भी शामिल
हरमुद्दा
भोपाल, 13 अप्रैल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल है। इस संबंध में मध्यप्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक हरदा जिले के कलेक्टर आदित्य सिंह को अब अशोक नगर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं अशोक नगर जिले का कमान संभाल रहे सुभाष कुमा द्विवेदी को अब सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। इसके अलावा विदिशा कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को अब उज्जैन भेजा गया है। अशुल गुप्ता अब विदिशा जिले की कमान संभालेंगे। वहीं भोपाल के अपर कलेक्टर अब हरदा जिले बतौर कलेक्टर पदस्थ रहेंगे।