एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन की 48वीं वार्षिक साधारण सभा हुई भोपाल में
⚫ रतलाम से प्रतिनिधियों ने की शिरकत
हरमुद्दा
भोपाल/रतलाम, 12 सितंबर। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन (SBIPABC), भोपाल सर्किल की 48वीं वार्षिक साधारण सभा शनिवार को होशंगाबाद रोड स्थिति एसबीआई स्थानीय प्रधान कार्यालय के ऑडिटोरियम में गरिमामय माहौल में संपन्न हुई।
इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में रतलाम इकाई ने अपनी सशक्त सहभागिता दर्ज कराई। रतलाम इकाई के अध्यक्ष राजेश तिवारी एवं सचिव भूपेंद्र चेचानी के नेतृत्व में प्रतिनिधियों का एक प्रमुख दल इस आयोजन में शामिल हुआ।
पेंशनर्स के ज्वलंत मुद्दों पर मंथन
वार्षिक साधारण सभा के दौरान पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पेंशनर्स की स्वास्थ्य योजनाओं, लंबित मांगों तथा संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार की गई।
रतलाम से ये प्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में रतलाम इकाई के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित प्रतिनिधियों में मुख्य रूप से दिनेश मालपानी, रवीन्द्र ठाकुर, आर. एन. विजयवर्गीय, राजेश डारिया, तुलसी राम, श्याम लालवानी, रमेश व्यास, ओम सेन, प्रमोद राघव, रमेश शर्मा, चंदन भाटिया, वी. जी. झंवर और मधुसूदन त्रिवेदी शामिल थे।
Hemant Bhatt