दर्दनाक हादसा: चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार मिनी लोडिंग वाहन ने आरक्षक को कुचला
⚫ रास्ते में आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी की हुई शहादत
⚫ 12 किलोमीटर पीछा कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा आरोपी को
हरमुद्दा
मुरैना, 22 अक्टूबर। मुरैना जिले में कर्तव्य का पालन कर रहे एक आरक्षक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। नेशनल हाईवे-44 पर वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार सब्जी से भरी मिनी लोडिंग वाहन ने आरक्षक को जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। गंभीर रूप से घायल आरक्षक को ग्वालियर रेफर किया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

कैसे हुआ हादसा?
⚫ स्थान: नेशनल हाईवे-44, छौंदा टोल प्लाजा के पास (मुरैना)।
⚫ समय: बुधवार (21 अक्टूबर 2026) की देर शाम।
⚫ तैनाती : सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक
⚫ आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी अपनी टीम के साथ हाईवे पर रूटीन वाहन चेकिंग कर रहे थे।
हादसा: इसी दौरान आरक्षक तिवारी ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। तभी मुरैना की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार सब्जी से भरे मिनी लोडिंग वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और कुचलते हुए आगे निकल गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 12 किलोमीटर पीछा कर दबोचा आरोपी

टीआई उदयभान यादव
हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हालांकि, मौके पर मौजूद टीआई उदयभान यादव ने सूझबूझ और मुस्तैदी का परिचय दिया।
फिल्मी स्टाइल में पीछा: सिविल लाइन थाने के टीआई उदयभान यादव ने बिना देर किए आरोपी वाहन का पीछा करना शुरू किया।
गिरफ्तारी: करीब 12 किलोमीटर तक लगातार पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को धर दबोचा और दुर्घटना में प्रयुक्त मिनी लोडिंग वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
रास्ते में टूटी सांसें
घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी को पहले स्थानीय स्तर पर संभाला गया, लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत ग्वालियर रेफर किया गया मगर रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
प्रशासनिक और विभागीय शोक
इस कायराना और लापरवाह ड्राइविंग के कारण एक जांबाज आरक्षक का यूं चले जाना पुलिस महकमे के लिए एक बड़ी क्षति है। विभाग के अधिकारियों ने शहीद आरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Hemant Bhatt