दर्दनाक हादसा : पिता के सामने ही कार में जलकर हो गई मासूम बेटे की मौत
⚫ 4 वर्षीय मासूम पिता के साथ कार में घूमने आया था
⚫ मैकेनिक पिता दूसरी गाड़ी में कर रहे थे कार्य
हरमुद्दा
इंदौर, 28 मार्च। पिता के साथ कार में घूमने आया था मासूम चिराग। कार में अचानक आग लगी। तत्काल आस-पास के लोगों ने प्रयास किए, मगर वह आग नहीं बुझा पाए। सूचना मिलते पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। सारे प्रयास विफल हो गए। पिता के सामने ही मासूम की जलकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया कार में शार्ट सर्किट होना कारण बताया जा रहा है।
महू स्थित सिमरोल थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक बच्चे की पहचान चिराग के रूप में हुई है जो अपने मैकेनिक पिता संजय बढ़िया के साथ कार में घूमने आया था। पिता संजय सेल सिटी के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। बेटा चिराग कार में ही था। पिता डीजे की गाड़ी से संबंधित कुछ काम कर रहे थे।
ले लिया कार की आग ने विकराल रूप
काम के दौरान ही कार में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि पलक झपकते ही पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई।आसपास मौजूद राहगीरों और लोगों ने जब तक मदद के लिए हाथ बढ़ाया और आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक मासूम चिराग इसकी चपेट में आ चुका था।
शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह
घटना की सूचना मिलते ही सिमरोल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले ही बच्चा दम तोड़ चुका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण कार में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा
Hemant Bhatt