सेहत सरोकार : 400 से अधिक लोगों ने जागरूक होकर स्वास्थ्य शिविर में करवाई सेहत की जांच
⚫ जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप द्वारा हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
⚫ श्री मेहता और श्री कोठारी का किया सम्मान
हरमुद्दा
रतलाम, 9 फरवरी। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के बैनर तले हुए स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और महंगी जांचों को कम दरों पर करवाया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें सस्ती दरों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।

समाजसेवी हेमंत कोठारी ने बताया कि जैन श्वेताबर सोशल ग्रुप रतलाम द्वारा स्व शांतादेवी गेंदालाल कोठारी की स्मृति मे एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शास्त्री नगर स्थित न्यू डिजिटल डायग्नोस्टिक सेंटर पर हुआ। शिविर में कई लोगों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी हार्ट, किडनी, लीवर, विटामिन, जैसी महंगी जांच करवाई। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के सदस्यों ने डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक रितेश मेहता और डॉक्टर गुलाब पाटीदार की सेवा की सराहना की।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर समाज के लिए उत्कृष्ट पहल
शिविर का शुभारम्भ साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय मंत्री व रतलाम के अध्यक्ष विनोद मेहता व खत्तरगच्च श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल चौपड़ा, जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष महेश कोठारी द्वारा किया गया। श्री मेहता ने कहा कि यह आयोजन समाज के लिए एक उत्कृष्ट पहल है, जो लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाता है और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है।
किया सम्मान

जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष व शिविर संयोजक संदीप चौहान, नीलेश पोरवाल, प्रदीप डांगी, सुशील कटारिया, सुनील चौरड़िया, जीतेन्द्र मेहता, शीतल पावेचा, शैलेन्द्र कोठारी सहित ग्रुप पदाधिकारी एवं अतिथियों ने शिविर लाभार्थी हेमंत कोठारी एवं रितेश मेहता का सम्मान किया।
Hemant Bhatt