हिट एंड रन : तेज गति से आई कार ने तीन महिलाओं को रौंदा, प्रिया की मौत

हिट एंड रन : तेज गति से आई कार ने तीन महिलाओं को रौंदा, प्रिया की मौत

तीनों निकले थे मॉर्निंग वॉक पर 

⚫ कार चालक हुआ फरार

⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

⚫ रिया और ललिता का चल रहा उपचार

हरमुद्दा
रायपुर, 2 मई। शहर के तेलीबांधा ब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को रौंद दिया। घटना में कार की चपेट में आई महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वहां से गाड़ी सहित फरार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रिया  रिया और ललिता सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। 

प्रिया की हुई मौत, रिया और ललिता का चल रहा उपचार

हिट एंड रन में प्रिया साहू (30) नाम की महिला की मौत हुई है। वहीं रिया बंजारे और ललिता साहू घायल हो गए है। दोनों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

तेलीबांधा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस इसके जरिए टक्कर मारकर भागने वाली कार और उसके मालिक की पहचान करने की कोशिश में लगी है।