दर्दनाक हादसा : चार पहिया वाहन ने इंजीनियरिंग के तीन छात्रों को रौंदा, दो की मौत

दर्दनाक हादसा : चार पहिया वाहन ने इंजीनियरिंग के तीन छात्रों को रौंदा, दो की मौत

मृतक छात्र भाजपा एवं घायल कांग्रेस के पूर्व पार्षद का पुत्र

⚫ चार पहिया सब वहां में सवार चारों युवक फरार

⚫ पुलिस कर रही तलाश

हरमुद्दा
इंदौर, 8 नवंबर। शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन इंजीनियरिंग छात्रों को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। घायल छात्र कांग्रेस एवं मृतक छात्र भाजपा के पूर्व पार्षद के पुत्र हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को अस्पताल पहुंचाया। चार पहिया वाहन सवार सभी फरार हो गए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

मृतक आयुष और कृष्णपाल

मिली जानकारी के अनुसार दर्दनाक हादसा लाइफ केयर हॉस्पिटल के सामने रात करीब 2 बजे हुआ। बाइक पर सवार इंजीनियरिंग के तीन छात्रों को तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। हादसे में कृष्ण पाल सिंह तंवर (20) और आयुष राठौर (20) की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा छात्र श्रेयांश राठौर गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जीवन-मौत से जूझ रहा है। 

तीनों छात्र खंडवा के

तीनों छात्र खंडवा जिले के निवासी थे और इंदौर के निजी कॉलेज में बीटेक सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वे देर रात किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार गाड़ी नई थी और उस पर फूलों की माला लगी थी। नक्षत्र चौराहे से निकलकर तेज रफ्तार वाहन बाइक सवारों से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक (MP 09 QZ 0714) डिवाइडर में फंस गई और तीनों युवक कई फीट दूर जा गिरे। मृतक आयुष राठौर के पिता अजय राठौर बीजेपी से पार्षद रह चुके हैं  वहीं घायल श्रेयांश राठौर के पिता नवीन राठौर कांग्रेस से पार्षद रह चुके हैं। श्रेयांश परिवार का इकलौता बेटा है। 

पुलिस ने स्कॉर्पियो की जब्त

पुलिस ने चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चारों युवकों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।