श्रद्धांजलि : बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय टी आर जोशी

श्रद्धांजलि : बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय टी आर जोशी

श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज विकास परिषद के अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी ने कहा

हरमुद्दा
उज्जैन, 8 नवंबर। राजस्थान में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करने वाले श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ टी आर जोशी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी श्री जोशी राजस्थान प्रशासनिक सेवा में रहते हुए डूंगरपुर के अतिरिक्त कलेक्टर रहे।

यह विचार श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए व्यक्त किए। यह जानकारी विकास परिषद के जनसंपर्क अधिकारी प्रफुल्ल कुमार उपाध्याय ने देते हुए बताया कि श्रद्धांजलि देते हुए जोशी ने कहा कि जब कोई अपना इस संसार से विदा लेता है, तो दिल टूट जाता है, जीवन की गति थम-सी जाती है और मन शोक की भावना से भर उठता है। अपनों को खोने का दुख शब्दों से परे होता है, लेकिन उन्हीं शब्दों में हम उनकी यादों को जीवित रखने की कोशिश करते हैं। श्रद्धांजलि सिर्फ एक औपचारिकता नहीं होती, बल्कि एक भावनात्मक कड़ी होती है, जो हमारे और दिवंगत आत्मा के बीच हमेशा बनी रहती है। ऐसे ही भावों को शब्दों में पिरोकर जब हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, तो वह न सिर्फ उन्हें सम्मान देती है, बल्कि हमारे मन को भी कुछ पल का सुकून देती है। स्व. जोशी समाज के आधार स्तंभ, गौरव रत्न, हरदिल अजीज, दूरदर्शी व प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी थे। विकास परिषद के वार्षिक अधिवेशन में श्री जोशी उज्जैन आए थे। अभी हाल ही में विकास परिषद की मीटिंग जो बांसवाड़ा में वनेश्वर में आयोजित की गई थी, उसके मुख्य अतिथि रहे है।