नीदरलैंड में बॉलीवुड और क्रिकेट का अनूठा संगम

नीदरलैंड में बॉलीवुड और क्रिकेट का अनूठा संगम

यूरोपीय T20 लीग का श्री गणेश

अभिषेक बच्चन से आचार्य सत्यव्रत शास्त्री ने करवाई पूजा

हरमुद्दा के लिए प्रांशु द्विवेदी
नीदरलैंड्स, 26​ अगस्त। यूरोपीय खेल जगत में क्रिकेट का नया रोमांच शुरू हो चुका है। नीदरलैंड्स में आयोजित हो रही यूरोपीय T20 क्रिकेट लीग का भव्य शुभारंभ भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। टूर्नामेंट की सफलता और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए खेल परिसर में बाकायदा श्री गणेश पूजन का आयोजन किया गया।


​इस विशेष पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हिस्सा लिया। भारत के मध्य प्रदेश में रतलाम के रहने वाले प्रसिद्ध विद्वान आचार्य सत्यव्रत शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक बच्चन से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इस धार्मिक और सांस्कृतिक शुरुआत ने यूरोपीय क्रिकेट में एक अलग ही ऊर्जा और भारतीय संस्कृति की मिठास घोल दी है।

पूजन  के पश्चात श्री बच्चन को आशीर्वाद देते हुए आचार्य शास्त्री


​टूर्नामेंट की प्रमुख विशेषताएं

12 दिनों का रोमांच: यह पूरी T20 लीग अगले 12 दिनों तक यूरोपीय सरजमीं पर खेली जाएगी।

​6 टीमों के बीच महामुकाबला: ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए यूरोप की 6 प्रमुख क्रिकेट टीमें आपस में भिड़ेंगी।

संस्कृति और खेल का संगम: यूरोप में क्रिकेट के प्रचार-प्रसार के लिए बॉलीवुड हस्तियों की मौजूदगी और भारतीय पूजा-पद्धति का इस्तेमाल इस आयोजन को वैश्विक मंच पर काफी लोकप्रिय बना रहा है।
​बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की मौजूदगी ने टूर्नामेंट में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है। आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से यूरोप में बसे प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ स्थानीय खेल प्रेमियों में भी क्रिकेट के प्रति नया उत्साह देखने को मिलेगा।