खेल सरोकार : विक्रम पुरस्कार विजेता संजय वशिष्ठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

खेल सरोकार : विक्रम पुरस्कार विजेता संजय वशिष्ठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वशिष्ठ 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल के चयनकर्ता नियुक्त

⚫ पांडिचेरी में 22 मई से होगी 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता

हरमुद्दा
रतलाम, 16 मई। बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं मध्यप्रदेश शासन के सर्वोच्च खेल पुरस्कार "विक्रम पुरस्कार" से सम्मानित संजय वशिष्ठ को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय बास्केटबॉल संघ ने उन्हें पांडिचेरी में आयोजित होने वाली 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु भारतीय बास्केटबॉल टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया है।

भारतीय बास्केटबॉल संघ के सचिव कुलविंदर सिंह गिल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र श्री वशिष्ठ को प्राप्त हो गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 22 से 29 मई 2026 तक पांडिचेरी में आयोजित की जाएगी। श्री वशिष्ठ 21 मई को पांडिचेरी जाएंगे l

पहले भी दे चुके ऐसी सेवाएं

गौरतलब है कि श्री वशिष्ठ पूर्व में भी भुवनेश्वर एवं पांडिचेरी में आयोजित जूनियर एवं यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में भारतीय बास्केटबॉल संघ द्वारा चयनकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

2025 में हुए सेवानिवृत

खेल जगत में लंबे अनुभव रखने वाले संजय वशिष्ठ जुलाई 2025 में पश्चिम रेल्वे के रतलाम मंडल से मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के पद से रिटायर्ड हुए हैं l  इसके अतिरिक्त वे पहले भारतीय रेल की बास्केटबॉल टीम के चयनकर्ता भी रह चुके हैं।

शुभचिंतको को ने दी शुभकामनाएं

श्री वशिष्ठ की इस उपलब्धि पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं समस्त खेल संगठन, बास्केटबॉल जिला संघ अध्यक्ष सुशील अजमेरा,  सुनील दुबे, अनुज शर्मा सहित खेल जगत से जुड़े सभी साथियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।