सामाजिक सरोकार : होली के रंग, व्यंजनों के संग, मस्ती की तरंग, चारों ओर फैली उमंग
⚫ गोयल इंटरसिटी ब्लॉक बी4 में उत्साह से मनाया उत्सव
⚫ उत्सव को बनाया यादगार
हरमुद्दा
अहमदाबाद, 4 मार्च। सोमवार को होली दहन के पश्चात बुधवार को हर उम्र के महिला, पुरुषों, बच्चों युवा ने धूलेंडी उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। होली के रंग के साथ ही विभिन्न व्यंजनों लुत्फ़ उठाया। सभी के चेहरों पर उत्सव की उमंग नजर आई।

अहमदाबाद में गोयल इंटरसिटी ब्लॉक बी4 के तरनी व्यास ने हरमुद्दा को बताया कि बुधवार को सुबह से ही रंगोत्सव की धूम शुरू हो गई। ज्ञातव्य है कि श्री व्यास बैंक से सेवानिवृत होने के साथ ही रतलाम के रहवासी हैं। इन दोनों अहमदाबाद में है। बच्चों ने पिचकारियों से एक-दूसरे पर रंग बरसाकर उत्सव की शुरुआत की। सभी मस्ती में सराबोर नजर आए। हर किसी के हाथ में रंग और पिचकारी थे। जो भी सूखा नजर आया, उसको तर-बतर कर दिया। रंग के पुते चेहरे खुशी का इजहार कर रहे थे। महिला पुरुष बच्चे युवा हर उम्र के उत्साहित रहे।

रंगों की उमंग और व्यंजनों का संग
रंगों की उमंग के साथ ही भांति भांति के व्यंजनों का स्वाद भी चखा। जब हर परिवार ने घर से बनाए स्वादिष्ट गुजिया, मठरी, ठंडाई और अन्य व्यंजन एक-दूसरे को आत्मीयता के साथ खिलाए। रंग-गुलाल के साथ-साथ स्नेह भरे आदान-प्रदान ने भाईचारे को और मजबूत कर दिया।
उत्सव को बनाया यादगार
रंग उत्सव को यादगार बनाने में अहम भूमिका रश्मि वारिया, रेनू अग्रवाल, रिद्धि देसाई, नीलकमल मेहता के अथक समन्वय और संयोजन से बी4 ब्लॉक का होली उत्सव एकता, प्रेम और खुशियों का सबसे खूबसूरत उदाहरण बन गया।
सभी के जीवन में रंग भरे अनंत आनंद
वरिष्ठ कृष्णेंदु घोष ने कहा कि “होली के जीवंत रंग आपके हृदय में शांति, मन में सकारात्मकता और जीवन में अनंत आनंद भरते रहे। दया और प्रेम के रंग हमेशा जीवन में चमकते रहे, यह प्रयास हर एक का होना चाहिए।
यह हुए शामिल
होली उत्सव में जिगर शाह, कल्पेश देसाई, भालचंद्र बाला, करण खुराना, प्रतीक भाटिया, मिलन भाई, गौरव मेहता, प्रशांत मेहता, महिला मंडल की खुशबु बंग, पूनम बाला, ज्योति व्यास, हंसा भाटिया, नेहल मेहता, मनीष घोष, जिनल शामिल हुए।
Hemant Bhatt