ऐसी सुहागरात : दूल्हा दुल्हन कमरे में थे, कुछ देर बाद दूल्हा कच्छे में भाग गया कमरे से

ऐसी सुहागरात : दूल्हा दुल्हन कमरे में थे, कुछ देर बाद दूल्हा कच्छे में भाग गया कमरे से

दुल्हन करती रही इंतजार

⚫ परिजनों को दी जानकारी

⚫ नहीं मिलने पर पुलिस ने की खबर

हरमुद्दा
कासगंज, 10 जुलाई। जिले में शादी के बाद दूल्हा दुल्हन सुहागरात के लिए कमरे में थे। कुछ समय बाद दूल्हा अचानक कमरे से भाग गया। खास बात यह है कि जिस समय दूल्हा भागा, तब उसने केवल कच्छा ही पहन रखा था। 

मामला कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव नीविया की है। गंगादयाल (25) की शादी बदायूं जिले के करीमनगर गांव की सीमा से हुई थी। सीमा ससुराल पहुंची, तो उसका धूमधाम से स्वागत हुआ। परिवार वालों ने खुशी के साथ सभी रस्में पूरी की।

कमरे से कच्छे में भागा दूल्हा

घर से लगभग सभी रिश्तेदार लौट चुके थे। सुहागरात वाले दिन गंगादयाल पत्नी सीमा के साथ कमरे में गया, लेकिन कुछ देर बाद ही वह भाग गया। सीमा काफी देर तक उसका इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं लौटा। उसने घरवालों को गंगादयाल के गायब होने की सूचना दी।

ढूंढा मगर नहीं मिला गंगादयाल

घरवालों ने कमरा देखा, तो वह हैरान रह गए। कमरे में उसके सारे कपड़े थे। वह केवल कच्छे में बाहर निकल गया था। परिजनों ने उसको आसपास देखा, लेकिन कहीं भी नहीं मिला। परिजनों ने परेशान होकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को तलाशी की जा रही है, लेकिन अभी तक वह नहीं मिल पाया है।

चंचल सिरोही, थाना प्रभारी, सिकंदरपुर वैश्य, जिला कासगंज