आत्महत्या, हादसा या हत्या : कुएं से तैरते मिले मां और दो बच्चों के शव
⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
⚫ तीनों के शव को कुएं से निकला
⚫ पति गया था साले और साडू के साथ गोवर्धन जी की परिक्रमा करने
हरमुद्दा
शिवपुरी, 10 जुलाई। जिले के गांव में कुएं से सुबह मां और दो बच्चों के शव नजर आए। जानकारी के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई तीनों के शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है आत्महत्या, हादसा या हत्या तीन एंगल से जांच की जा रही है।

मृतक मां और बेटी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना क्षेत्र के जोराई गांव में गुरुवार को सुबह एक महिला और दो बच्चों के शव तैरते नजर आए ग्रामीण जनों ने बैराड़ थाना को सूचना दी।

8 माह का बेटा आनंद
गांव में फैल गई सनसनी
गांव वालों ने तीनों की पहचान करते हुए बताया कि महिला पिंकी बघेल (28) पति रामनिवास बघेल, बेटी रुचि (4) का और बेटा आनंद (8 माह) है। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई
पति गया था साल और साडू के साथ गोवर्धन जी की परिक्रमा करने

पति रामनिवास बघेल
गुरुवार को सुबह गांव आए पति रामनिवास बघेल ने बताया कि वह साल और सालों के साथ मथुरा के गोवर्धन जी की परिक्रमा करने गया था। बुधवार रात को आया और साल के घर पर ही सो गया। सुबह सूचना मिलने से मैं सदमें हूं कि आखिर यह कैसे और क्या हो गया ? जबकि हमारा कोई विवाद नहीं था।
जांच के बाद ही कारण होगा स्पष्ट
तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य पूछताछ के बाद ही कारण स्पष्ट होगा कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर हादसा हुआ है या हत्या की है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।
⚫ रविशंकर कौशल, थाना प्रभारी बैराड़
Hemant Bhatt