सेहत सरोकार : अनुवांशिक बीमारी को रोकने में परिवार का सहयोग जरूरी
⚫ थैलेसीमिया सिकल सेल जन जागरण समिति मध्य प्रदेश के मार्गदर्शक गोविंद काकानी ने कहा
⚫ सिकलसेल जागरूकता कार्यशाला एवं परामर्श शिविर आयोजित
हरमुद्दा
झाबुआ, 2 फरवरी। बीमारी से लड़ने के लिए सतत रक्त की आवश्यकता पड़ती है, जिसके लिए हम सबको मिलकर समाज के समाजसेवी व्यक्तियों से मिलकर लगातार रक्तदान शिविर लगाना चाहिए। इसी प्रकार बीमारी को रोकने के लिए आप सभी के परिवार में जांच करवा कर ग्रसित सदस्य को होने वाली शादियों के संबंध निश्चित होने के पूर्व में ही कार्यशाला में बताई सावधानियां का ध्यान रखना एवं डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए, तभी हम आने वाले 10 वर्षों में इस अनुवांशिक बीमारी को जड़ से समाप्त कर सकेंगे।

यह बात थैलेसीमिया सिकल सेल जन जागरण समिति मध्य प्रदेश के मार्गदर्शक गोविंद काकानी ने बताई। सिकलसेल थैलेसीमिया जनजागरण समिति द्वारा जिला स्वास्थ्य मिशन के साथ सिकलसेल जागरूकता कार्यशाला एवं परामर्श शिविर में श्री काकानी मौजूद थे।

सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यशाला की शुरुआत
कार्यशाला एवं परामर्श शिविर में मुख्य वक्ता डॉ. अक्षय लाहोटी, प्रसिद्ध हेमेटोलॉजिस्ट इंदौर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर भोपाल सिंह बघेल, समिति के संरक्षक सत्येंद्र सिंह राठौड़ नीमच, मार्गदर्शक गोविंद काकानी रतलाम, कोषाध्यक्ष विनीत मेहंदीरता उज्जैन, इंदौर विभाग प्रमुख रवि आंजना, पराग भाई भोपाल, अशोक यादव सेंधवा द्वारा सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्वागत भाषण डॉ. भोपाल सिंह बघेल एवं समिति के संरक्षक सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने देते हुए कार्यक्रम की जानकारी एवं आवश्यकता से सदन को अवगत कराया।
सिकल सेल बीमारी में बेहतर जीवन प्रबंधन आवश्यक : डॉ. लाहोटी
मुख्य वक्ता डॉ. अक्षय लाहोटी हेमेटोलॉजिस्ट इंदौर द्वारा सिकल सेल बीमारी में बेहतर जीवन प्रबंधन, आवश्यक जानकारी, उत्पन्न परेशानियों के कारण और उसके उपाय चिकित्सा की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से सरल भाषा में झाबुआ जिले के आसपास के चिकित्सा सेंटर्स के समस्त डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ के साथ अच्छी संख्या में उपस्थित सिकल सेल, थैलेसीमिया परिवार के साथ साझा की।
इनका रहा सराहनीय सहयोग
कार्यक्रम में संदेश दुबे, मुकेश मकवाना, नोडल डॉ. संदीप चौपड़ा, राजाराम खन्ना, संदीप भाई थांदला आदि का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर एम एल मालवीय द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उनका आभार माना।
Hemant Bhatt