खेल सरोकार : श्री गणेश पूजन के साथ यूरोपीय टी20 क्रिकेट महाकुम्भ की शुरुआत 26 अगस्त को

खेल सरोकार : श्री गणेश पूजन के साथ यूरोपीय टी20 क्रिकेट महाकुम्भ की शुरुआत 26 अगस्त को

भारत के मध्य प्रदेश में रतलाम के आचार्य सत्यव्रत शास्त्री कराएंगे ऐतिहासिक गणेश पूजन

⚫ पूजन के पश्चात टीमों के मध्य होगी खिताबी भिड़ंत

⚫ ​बॉलीवुड के अभिषेक बच्चन और भारतीय क्रिकेट राहुल द्रविड़ का साथ

हरमुद्दा के लिए प्रांशु द्विवेदी
​वूरबर्ग (नीदरलैंड्स), 25 अगस्त। यूरोपीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) का भव्य आयोजन 26 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक नीदरलैंड्स के वूरबर्ग स्थित प्रसिद्ध 'स्पोर्टपार्क वेस्टव्लिएट' (वूरबर्ग क्रिकेट क्लब) में आयोजित किया जा रहा है।

​इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत के मध्य प्रदेश के रतलाम शहर का नाम भी गर्व से जुड़ गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत पहली बार पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुसार गणेश पूजन से होगी,

जिसे रतलाम के प्रख्यात आचार्य सत्यव्रत शास्त्री संपन्न कराएंगे। विदेश की धरती पर भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं का यह अनूठा संगम खेल जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्ञातव्य है कि श्री शास्त्री ढाई दशक से विदेश में रहकर भारतीय संस्कृति, धर्म एवं आध्यात्म का प्रचार प्रचार कर रहे हैं

​बॉलीवुड और भारतीय क्रिकेट दिग्गजों का साथ

इस लीग को वैश्विक पहचान दिलाने में भारतीय दिग्गजों की बड़ी भूमिका है।

​अभिषेक बच्चन: बॉलीवुड अभिनेता और खेल प्रेमी ईटीपीएल के सह-संस्थापक और सह-मालिक के रूप में लीग का नेतृत्व कर रहे हैं।

​राहुल द्रविड़: भारतीय क्रिकेट के पूर्व मुख्य कोच और दिग्गज बल्लेबाज 'डबलिन गार्डियंस' टीम के मालिक के रूप में जुड़े हैं, जिससे लीग का रोमांच और तकनीकी स्तर काफी बढ़ गया है।


मुख्य बिंदु विवरण

 यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL)

आयोजन स्थल :  स्पोर्टपार्क वेस्टव्लिएट, वूरबर्ग (नीदरलैंड्स)

अवधि 26 अगस्त से 6 सितंबर 2026 (12 दिन)
कुल मुकाबले 17 मैच

टीम संख्या 6 फ्रेंचाइजी टीमें

प्रारूप टी20 क्रिकेट (ICC मान्यता प्राप्त)

विशेष आयोजन : आचार्य सत्यव्रत शास्त्री (रतलाम) द्वारा गणेश पूजन

उभरते हुए यूरोपीय खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच

यह 12 दिवसीय क्रिकेट उत्सव न केवल यूरोप में क्रिकेट के आधार को मजबूती देगा, बल्कि स्थानीय और उभरते हुए यूरोपीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने और दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।