खेल सरोकार : एयर राइफल में संभाग स्तर पर विजेता रहे भावेश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

खेल सरोकार : एयर राइफल में संभाग स्तर पर विजेता रहे भावेश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

भोपाल में 1 से 5 दिसंबर तक होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

हरमुद्दा
रतलाम, 25 नवंबर। 69 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम के विद्यार्थी भावेश राव पिता हरिओम राव सहभागिता करेंगे।अंडर 14 आयु वर्ग में भावेश 10 मीटर एयर राइफल में संभाग स्तर पर विजेता रहे है।


 खेल शिक्षक प्रहलाद बैरागी  ने बताया कि भावेश 1 से 5 दिसंबर तक भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र ठाकुर, प्राचार्य संध्या बोरा, उप-प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर एवं एमर्स शूटिंग एकेडमी के कोच भूपेंद्र सिंह सिसोदिया ने शुभकामनाएं दी है।