खेल सरोकार : केवल बालिकाओं के लिए अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 नवंबर को
⚫ देश के 26 राज्यों के 300 जिले शामिल
⚫ खेल प्रतिभाओं का किया जाएगा चयन
हरमुद्दा
रतलाम, 10 नवंबर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा 14 नवम्बर को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय खेल परिसर में बालिकाओं के लिए आस्मिता एथलेटिक्स लीग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। खेल प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 30 नवंबर तक देश के 26 राज्यों के 300 जिलों में होगा। प्रतियोगिताओं के माध्यम से खेल प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश पुरोहित एवं सचिव अमानत खान ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. ललित भानोट द्वारा खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्धेश्य से पूरे देश के 300 जिलों में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
प्रतिभाओं को पहचानना ही प्रतियोगिता का उद्देश्य
प्रतियोगिता संयोजक श्रवण यादव ने बताया कि खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया की तर्ज़ पर 14 व 16 वर्ष की बालिकाओं के लिए अस्मिता एथलेटिक्स लीग प्रतियोगिता आरम्भ की गई है। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभाओं को पहचानना है।
विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी
तकनीकी अधिकारी इकरार खान व पूरब परवर ने बताया कि प्रतियोगिता शासकीय कला एवं विज्ञान महाविधालय मैदान पर प्रातः9.30 बजे प्रारम्भ होगी। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में ट्रायथलोन में लम्बी कूद 60 मी दौड़, चक्का फेक बॉल बैक थ्रो के मुकाबले आयोजित होगें। 18 वर्ष बालिकाओं में चक्का फेंक, गोला फेंक, भाला फेक 600 मी दौड़ आदि मुक़ाबलेआयोजित होंगे।
प्रतिभाओं का करेंगे चयन
प्रतिभाओं का चयन एथलेटिक्स फेडरेशन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक, खेल व युवा विभाग की कोच निर्मला डामोर व महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रूपेंद्र फर्सवाण करेगें।
Hemant Bhatt