आज का दिन sports के इतिहास के लिए ख़ास
⚫ जोस चाको
आज 30 जुलाई 1930 को फ़ुटबाल वर्ल्ड कप का फ़ाइनल उरुग्वे में खेला गया जिसमें उरुग्वे ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर पहला वर्ल्ड कप जीता। तब से लेकर आज तक कुल 23 वर्ल्ड कप हुए, जिसमें ब्राजील ने सबसे ज़्यादा 5 बार, जर्मनी और इटली 4 4 बार, अर्जेंटीना 3 बार, उरुग्वे, फ्रांस, स्पेन 2 2 बार, इंग्लैंड 1 बार जीत चुके है।

आज के दिन 1982 में England के तेज गेंदबाज़ Jimmy Anderson का जन्म हुआ। वे आज 44 वर्ष के हो गए। Anderson ने 188 tests में 704 विकेट लिए और सबसे ज़्यादा विकेट लेने वालों की सूची में 3 रे स्थान पर है।
इनसे ज़्यादा विकेट मुरलीधरन 800, Warne 708 लिए। तेज गेंदबाज़ में सबसे ज़्यादा टेस्ट खेलने व सबसे ज़्यादा विकेट लेने का record जिमी के नाम है 188 टेस्ट व 704 विकेट। इसके बाद ब्राड ने 167 टेस्ट 604 विकेट लिए।
ब्राड 39 वर्ष के है ।Anderson व broad ने दोनों ने कुल मिलाकर एक साथ खेलते हुए 1039 विकेट लिए है जो साथ में विकेट लेने का वर्ल्ड record है।
इसके पहले यह record वॉर्न मकग्राथ का था। दोनो ने मिलाकर 1001 विकेट लिए।
इस में ख़ास बात यह है यह दोनो में एक स्पिनर था जबकि ब्रॉड व andarson दोनो तेज गेंदबाज़। इंडिया की सबसे सफल जोड़ी कुंबले व हरबजन की की थी जिन्होंने 54 test में 501 विकेट लिए थे। उसके के बाद यह record Aswin राजेंद्र जडेजा की जोड़ी ने तोड़ दिया। इन्होंने अभी तक 53 test में 542 विकेट ले लिए। यह 14 वे व 8 वे नम्बर पर है आज के दिन सिन्धु ने भी इतिहास रचा था। वह India की पहली महिला खिलाड़ी है जिन्होंने दो ओलम्पिक में व्यक्तिगत पदक प्राप्त किए।इससे पहले इंडिया के पुरुष खिलाड़ी में मात्र सुशील कुमार है, जिन्होंने दो पदक जीते। 2008 में कांस्य व 2012 में रजत (कुश्ती )में।
सिंधु ने 2016 में रजत जीता था। 2021 में आज के दिन कांस्य जीतकर इतिहास रचा। कांस्य जीत कर सुशील की बराबरी की। आज ही के दिन 1976 में मोंट्रियल ओलम्पिक्स के new Zealand ने Australia को 2-1 से हराकर हॉकी के स्वर्ण पदक पर क़ब्ज़ा किया था। यह ओलम्पिक्स का सबसे बड़ा उलटफेर था। उसके बाद आज तक न्यू Zealand कभी फ़ाइनल नहीं खेला पाई।
आज के दिन 2024 मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता और इंडिया के इतिहास में एक ओलम्पिक में इंडिया की ओर से दो पदक जितने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी। इसके पहले एक ही ओलंपिक के दो रजत नॉर्मन पिचार्ड ने दो रजत 1900 में जीते थे वह पुरुष खिलाड़ी थे।

⚫ जोस चाको, पूर्व खेल अधिकारी, भोपाल
Hemant Bhatt