खेल सरोकार : खेल से होता है जीवन का सर्वांगीण विकास
⚫ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा
⚫ शहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को 156000 की खेलवृत्ति का वितरण
हरमुद्दा
रतलाम, 14 फरवरी। विभिन्न खेलों में सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने उत्साहवर्धन किया। खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली 156000 रु. की खेलवृत्ति का वितरण करते हुए सभी खिलाड़ियों से कहा कि वे अपनी प्रतिभा को निखारने में कोई कसर बाकी ना रखें। खेल अनुशासन सिखाता है, इससे जीवन का सर्वांगीण विकास होता है।

इन्हें मिली खेलवृत्ति
श्री काश्यप ने 20 बच्चों को खेल वृत्ति के चेक प्रदान किए।
खेलवृत्ति जिन खिलाड़ियों को दी गई उसमें शूटिंग खिलाड़ी आयरा खान, एथलेटिक भावेश यादव, शिवेन्द्रसिंह राठौर, बास्केटबॉल के मौहित जोकचंद, हेण्डबाल के मोहित मौर्य एवं उदयराम डोडिया, पेन्चकस्लॉट के अर्च पांचाल, वूशू के विजय अजनार एवं रग्बी के वंश राठौर, वेदांत, भावेश, सुमन, मनोज राठौर, यश नायडू, नक्षत्र भटेवरा, हिमांशी नागौरा, टीना राठौर, अल्वी सोनी, निहारिका मोरे, खुशी चौहान एवं साक्षी शर्मा शामिल हैं।
यह थे मौजूद
इस दौरान जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा, खेल प्रशिक्षक जितेन्द्र धुलिया मौजूद रहे।
Hemant Bhatt