खेल सरोकार : पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चंचल सोलंकी का चयन
⚫ ग्वालियर में 23 दिसंबर से शुरू होगी प्रतियोगिता
⚫ डॉ. कैलास नाथ काटजू विधि महाविद्यालय में एलएलएम प्रथम वर्ष की है खिलाड़ी छात्रा
हरमुद्दा
रतलाम, 21 दिसंबर। राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करने के पश्चात चंचल सोलंकी का चयन अब पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल (महिला) चैंपियनशिप 2025-26 के लिए किया गया है।

प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि चंचल सोलंकी महाविद्यालय की एलएलएम (प्रथम वर्ष) की छात्रा है। यह प्रतियोगिता 23 से 27 दिसंबर तक लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर में होगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छात्रा 21 दिसंबर की शाम को ग्वालियर के लिए रवाना होगी।
खिलाड़ी के चयन पर संस्थान ने दी शुभकामनाएं
डॉ. कैलास नाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम की छात्रा चंचल सोलंकी ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस विशेष उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुराधा तिवारी एवं प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए चंचल को शुभकामनाएं दी है।
Hemant Bhatt