पूर्व मुख्यमंत्री की भतीजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पूर्व मुख्यमंत्री की भतीजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

घर में फंदे से लटका मिला शव

⚫ शिक्षक भर्ती होटल में गई थी नौकरी

⚫ कई महीनो से मानसिक तनाव में थी वह

हरमुद्दा
​बीरभूम, 1 सितंबर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। ममता बनर्जी के ममेरे भाई निखिल मुखर्जी की बेटी बृष्टि मुखर्जी ने बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

​बृष्टि मुखर्जी

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार (1 सितंबर) को बृष्टि मुखर्जी का शव उनके घर के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुरहाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।

​शिक्षक भर्ती घोटाले की कार्रवाई के बाद गई थी नौकरी

​बृष्टि मुखर्जी बोलपुर के एक अपर प्राइमरी स्कूल में गैर-शिक्षण (non-teaching) कर्मचारी के रूप में कार्यरत थीं। मार्च 2023 में राज्य के बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में अदालत के सख्त रुख और आदेश के बाद लगभग 26,000 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द कर दी गई थीं। बृष्टि का नाम भी बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की इसी सूची में शामिल था। नौकरी चले जाने के बाद से ही वह मानसिक और आर्थिक तनाव से गुजर रही थीं।

​पुलिस ने शुरू की कानूनी जांच

​रामपुरहाट पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।