डॉ.भार्गव 'भारत प्रतिभा सम्मान'से नई दिल्ली में हुए अलंकृत

विशेषज्ञों की राष्ट्रीय जूरी की समीक्षा की अनुशंसा में भारत प्रतिभा सम्मान परिषद द्वारा 14 श्रेणियों में  विजेताओं की अंतिम अनुमोदित सूची में  डॉ.अशोक कुमार भार्गव 'भारत प्रतिभा सम्मान' हेतु प्रथम स्थान पर नामांकित किए गए हें

डॉ.भार्गव 'भारत प्रतिभा सम्मान'से नई दिल्ली में हुए अलंकृत

उच्चतमकोटि के कार्य के लिए किया गया अलंकृत

⚫ 5000 से अधिक आए थे नामांकन

⚫ कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से हुए हैं सम्मानित डॉ. भार्गव

हरमुद्दा
नई दिल्ली, 8 मई। इंदौर शहर के डॉ. अशोक कुमार भार्गव, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक एवं पूर्व कमिश्नर रीवा,शहडोल संभाग को नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के भव्य समारोह में 'भारत प्रतिभा सम्मान' से अलंकृत किया गया। 

मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श विजेंद्र गुप्ता,  विश्वविख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना, राज्यसभा की मनोनीत पूर्व सांसद एवं पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह, विशेष अतिथि इंडियन लीगल एड सेंटर के चेयरमैन एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. प्रदीप राय थे। 

उच्चतमकोटि के कार्य के लिए किया गया अलंकृत

यह सम्मान डॉ.भार्गव को लोक प्रशासन, सामाजिक कल्याण, शिक्षा में गुणात्मक बदलाव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों, निर्वाचन प्रक्रिया में नवाचार, महिला सशक्तिकरण,
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण अभियान, ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं, कोविड -19 नियंत्रण में परिणामोन्मुखी प्रबंधकीय कौशल की दक्षता और साहित्यिक गतिविधियों आदि के क्षेत्र  में किए गए उच्चतमकोटि के कार्य निष्पादन और असाधारण योगदान के  लिए प्रदत्त किया गया  है।

कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से हुए हैं सम्मानित

हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित डॉ. भार्गव पूर्व में भी सर्वोत्तम निर्वाचन प्रक्रिया अपनाने तथा निर्वाचन में नवाचार के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा नेशनल अवार्ड से, भारत की जनगणना में असाधारण कार्य निष्पादन के लिए राष्ट्रपति पदक से, मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वय द्वारा 'प्राइड ऑफ़ एमपी' अवार्ड और 'मालव गौरव सम्मान' से तीन मर्तबा नेशनल स्कॉच अवार्ड, तीन राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के साथ ही अनेक प्रतिष्ठापूर्ण राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय पुरस्कारों से पुरस्कृत किए गए हैं।

5000 से अधिक आए थे नामांकन

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महत्व के इस प्रतिष्ठापूर्ण
आयोजन हेतु पूरे भारत वर्ष से 5000 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे जो  परिषद सचिवालय द्वारा प्रारंभिक जांच के आधार पर राज्य स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण पश्चात् विशिष्ट विशेषज्ञों की राष्ट्रीय जूरी की समीक्षा की अनुशंसा में भारत प्रतिभा सम्मान परिषद द्वारा 14 श्रेणियों में  विजेताओं की अंतिम अनुमोदित सूची में  डॉ.अशोक कुमार भार्गव 'भारत प्रतिभा सम्मान' हेतु प्रथम स्थान पर नामांकित किए गए हें।