दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार घुसी ट्रक के पीछे, तीन की मौत, एक गंभीर

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार घुसी ट्रक के पीछे, तीन की मौत, एक गंभीर

मृतकों में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा भी शामिल

⚫ जन्मदिन मना कर लौट रहे थे चारों

हरमुद्दा
इंदौर, 9 जनवरी। रालामंडल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जब घुसी। दर्दनाक हादसे में तीन की मौत हो गई है मृतकों में दो लड़के, एक युवती शामिल है। मृतक युवती मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री वाला बच्चन की बेटी प्रेरणा है।


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 9 जनवरी सुबह सवा पांच बजे के करीब हुआ। कार में सवार चारों दोस्त प्रखर कासलीवाल का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। प्रखर ही कार चला रहा था। मृतकों की पहचान पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा, प्रखर कासलीवाल और मनसिन्धु के रूप में हुई है। प्रेरणा की कुछ समय बाद शादी होने वाली थी। अनुष्का राठी नामक युवती इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई है, उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में मृतक प्रखर और मनसिंधु

शोक में डूबा बच्चन का परिवार

रालामंडल इलाके में हुए इस हादसे की सूचना मिलने के साथ ही एमपी के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन और उनकी पत्नी सहित पूरा परिवार शव गृह पहुंच गया। प्रेरणा बच्चन की मौत की खबर से पूरे परिवार को गहरा सदमा लगा है। वहीं प्रेरणा की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

ट्रक चालक की तलाश

रालामंडल थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शहर के बाहरी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।