भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: वसुंधरा राजे पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं
⚫ डॉ. सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री का प्रभार
हरमुद्दा
नई दिल्ली, 17 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई टीम के जरिए पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन, प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक पकड़ को मजबूत करने का स्पष्ट संदेश दिया है। नई टीम में कई प्रमुख चेहरों को बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिसमें राजस्थान के दो कद्दावर नेताओं का कद विशेष रूप से बढ़ा है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया पर केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 13
पार्टी ने अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है:
⚫ राजस्थान: वसुंधरा राजे सिंधिया
⚫ उत्तराखंड: तीरथ सिंह रावत
⚫ दिल्ली: राम माधव
⚫ ओडिशा: बैजयंत जय पांडा
⚫ आंध्र प्रदेश: डी. पुरंदेश्वरी
⚫ उत्तर प्रदेश: रेखा वर्मा, प्रो. तारिक मंसूर
⚫ गुजरात: वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
⚫ महाराष्ट्र: डॉ. भारती प्रवीण पवार
⚫ पंजाब: सरदार मनप्रीत सिंह बादल
⚫ मध्य प्रदेश: लाल सिंह आर्य
⚫ कर्नाटक: प्रो. एम. नागराजा
⚫ पश्चिम बंगाल: डॉ. मधुचंद्र कर
राष्ट्रीय महामंत्री 8
संगठन को गति देने और चुनावी रणनीतियों को धरातल पर उतारने के लिए 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है।
⚫ राजस्थान: डॉ. सतीश पूनिया
⚫ महाराष्ट्र: विनोद तावड़े
⚫ दिल्ली: सुनील बंसल
⚫ त्रिपुरा: बिप्लब कुमार देब
⚫ उत्तर प्रदेश: स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी
⚫ मध्य प्रदेश: गजेंद्र पटेल
⚫ हरियाणा: संजय भाटिया
संगठन में मुख्य जिम्मेदारियां
पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के लिए वरिष्ठ रणनीतिकारों को यथावत और नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं
⚫ राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन): बी.एल. संतोष
⚫ राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन): शिवप्रकाश एवं सौदान सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की इस नई टीम से साफ है कि भाजपा आगामी राज्यों के चुनावों और संगठनात्मक विस्तार को ध्यान में रखते हुए अपने सबसे मजबूत और अनुभवी चेहरों को अग्रिम पंक्ति में रखकर मैदान में उतर रही है।
⚫ युवा मोर्चा अध्यक्ष: डॉ. हेमंत जोशी
⚫ महिला मोर्चा अध्यक्ष: रूप कुमारी चौधरी
⚫ किसान मोर्चा अध्यक्ष: बंसीलाल गुर्जर [1]
Hemant Bhatt