उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा 

⚫  कार्यकाल था 2027 तक 

⚫  2022 में बने थे उपराष्ट्रपति 

⚫ इस्तीफे का कारण अपने स्वास्थ्य को बताया

हरमुद्दा
दिल्ली, 21 जुलाई। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संंबंधी जरूरतों को देखते हुए उन्हें पद छोड़ना पड़ रहा है।

ज्ञातव्य है कि श्री धनगढ़ 2022 में उपराष्ट्रपति बने थे। यह कार्यकाल उनका 2027 तक चलना था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित अपने पत्र में जगदीप धनखड़ ने लिखा कि वह स्वास्थ्य की प्राथमिकता और चिकित्सकीय सलाह का पालन करते हुए, भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहे हैं। मैं संविधान के अनुच्छेद 67(क) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूँ।

की हार्दिक कृतज्ञता का व्यक्त

मैं भारत के महामहिम माननीय राष्ट्रपति जी के प्रति उनके अटूट सहयोग और मेरे कार्यकाल के दौरान हमारे बीच बने सुखद और अद्भुत कार्य संबंधों के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।

बहुत कुछ सीखा कार्यकाल के दौरान

मैं माननीय प्रधानमंत्री जी और सम्मानित मंत्रिपरिषद के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। प्रधानमंत्री जी का सहयोग और समर्थन अमूल्य रहा है, और मैंने अपने कार्यकाल के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा है। सभी माननीय सांसदों से मुझे जो गर्मजोशी, विश्वास और स्नेह मिला है, वह हमेशा मेरी स्मृति में रहेगा।

अमूल्य अनुभवों के लिए आभारी

हमारे महान लोकतंत्र में उपराष्ट्रपति के रूप में प्राप्त अमूल्य अनुभवों और अंतर्दृष्टि के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। इस महत्वपूर्ण अवधि के दौरान भारत की उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति और अभूतपूर्व विकास को देखना और उसमें भाग लेना मेरे लिए सौभाग्य और संतुष्टि की बात रही है।  हमारे राष्ट्र के इतिहास के इस परिवर्तनकारी युग में सेवा करना मेरे लिए एक सच्चा सम्मान रहा है।

अटूट विश्वास रखता हूं उज्जवल भविष्य में

इस प्रतिष्ठित पद से विदा लेते हुए, मैं भारत के वैश्विक उत्थान और अभूतपूर्व उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहा हूँ और इसके उज्ज्वल भविष्य में अटूट विश्वास रखता हूँ।

अत्यंत सम्मान और कृतज्ञता के साथ।
जगदीप धनखड़