आत्महत्या : आईपीएस अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी
⚫ कक्षा ग्यारहवीं की विद्यार्थी थी बेटी
⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
⚫शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
हरमुद्दा
भोपाल, 27 मई। वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन की नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा ने जब फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या की, तब घर में कोई मौजूद नहीं था। छात्रा की सुसाइड करने की सूचना मिलने पर पुलिस आईपीएस अधिकारी के घर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नहीं मिला कोई सुसाइट नोट
बताया कि छात्रा चार इमली में सरकारी बंगले में परिवार के साथ रहती थी। 17 वर्ष की छात्रा 11वीं क्लास में पढ़ती थी। उसने जिस कमरे में आत्महत्या की, वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा की किताबों और सामान की भी जांच की गई, लेकिन यहां भी कुछ ऐसा नहीं मिला, जिससे आत्महत्या की वजह साफ हो पाए। ऐसे में सिर्फ आत्महत्या के एंगल से हम जांच नहीं कर रहे हैं।
पुलिस कर रही मामले की छानबीन
पुलिस ने बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए छात्रा के करीबियों, जिनमें उसकी सहेलिया और स्कूल के दोस्त शामिल हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। परिवार से भी ये जानने की कोशिश की जा रही है कि कहीं छात्रा किसी मानसिक दबाव में तो नहीं थी? साथ ही ये भी जानने की कोशिश की जा रही है कि छात्रा पर पढ़ाई का कोई प्रेशर तो नहीं था?
Hemant Bhatt