पुजारी की हवस : मंदिर में भगवान की पूजा करने वाला निकला हवस का पुजारी, कई मासूम शिकार

पुजारी की हवस : मंदिर में भगवान की पूजा करने वाला निकला हवस का पुजारी, कई मासूम शिकार

प्रसाद बांटने और पूजा पाठ में हाथ बंटाने का काम आसपास की लड़कियों को देता

⚫ 7 से 12 साल की बच्चियों को बनाता था निशाना

⚫ पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरमुद्दा
मथुरा, 23 जून। वह मंदिर में पूजा करता था। यहां मंदिर की सफाई से लेकर प्रसाद बांटने और पूजा पाठ में हाथ बंटाने का काम आसपास की लड़कियों को देता था। हवस का पुजारी उनका यौन शोषण करता था। अब तक कई मामले सामने आए हैं और आशंका है कि कई परिजन बदनामी के डर से चुप हैं। पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई मामले की जांच कर रही है।

शर्मसार करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा की है। यहां एक पुजारी के पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि श्याम बिहारी धर्म की आड़ में गंदा काम करता था।

अन्य पीड़ित भी करवाएं केस दर्ज

मामले में बाल कल्याण समिति भी जांच कर रही है। पुलिस की कोशिश की है कि अन्य पीड़ितों के माता-पिता भी केस दर्ज करवाएं, ताकि आरोपी को सख्त सजा दी जा सके। आरोपी के पास एक डिवाइस भी मिली है, जिसमें गांव की चार अन्य लड़कियों के फोटो हैं।

7 से 12 साल की बच्चियों को  बनाता था निशाना

अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी 7 से 12 साल की बच्चियों को निशाना बनाता था। अब मंदिर आने वाली इन बच्चियों को किसी न किसी बहाने कमरे में बुलाता और अश्लील वीडियो दिखाकर यौन शोषण करता था। आरोपी के पास से कई लड़कियों के वीडियो और फोटो मिले हैं। 

लोक लाज के चलते चुप

कुछ फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए गए हैं। कुछ बच्चियों ने घर पर शिकायत की, लेकिन लोक-लाज से माता-पिता चुप रहे।

सीबीआई कर रही जांच

आरोपी श्याम बिहारी 10 साल से मथुरा से सटे बाटी गांव (जैंत थाना क्षेत्र) में रह रहा था। मामला सामने आने के बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई। सीबीआई की टीम गांव पहुंचीं और जांच की।