विवाद में चलाई गोली : सराफा कारोबारी को मारी गोली, पति-पत्नी की मौत, फैली सनसनी
⚫ आरोपी ने स्वयं को भी गोली मारकर कर ली आत्महत्या
⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
हरमुद्दा
मंदसौर, 31 दिसंबर। शहर के गोल चौराहा क्षेत्र में बुधवार रात करीब 8:30 बजे घर में पारिवारिक विवाद के बाद गोलीबारी हुई। इसमें पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शहर में गोली कांड के बाद सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने से सराफा कारोबारी दिलीप कुमार जैन और उनकी पत्नी रेखा जैन मौत हो गई। सूत्रों नहीं है अभी पता है की गोली मारने वाला आरोपी ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आरोपी का नाम विकास सोनी है।
पुलिस बल तैनात
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी को अस्पताल भेजा गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा।
कारोबारी लेनदेन का हो सकता है विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना संपत्ति या सोने के लेन-देन से जुड़े विवाद का परिणाम हो सकती है, हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Hemant Bhatt