पेंशनरों की समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान

पेंशनरों की समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान

एसबीआई इंदौर में 'विशेष पेंशन शिविर' आयोजित

⚫ प्रत्येक पेंशनर से किया व्यक्तिगत रूप से संवाद

⚫ ​एसोसिएशन और पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता

हरमुद्दा
​इंदौर, 23 जुलाई। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के प्रशासनिक कार्यालय, इंदौर में बुधवार को 'पेंशन समाधान पखवाड़ा' के तहत एक विशेष समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस संवेदनशील और सराहनीय पहल में 60 से 70 वरिष्ठ पेंशनभोगियों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं का सीधा निराकरण प्राप्त किया।


एसोसिएशन के सदस्य बी. बी. शुक्ला ने हरमुद्दा को बताया कि बैंक प्रशासन की इस ग्राहक-केंद्रित और सहयोगात्मक व्यवस्था से सभी पेंशनभोगी बेहद संतुष्ट नजर आए। 

​त्वरित समाधान और व्यक्तिगत ध्यान

​शिविर के दौरान मुख्य प्रबंधक (एचआर) श्रृंखला जैन एवं उनकी समर्पित टीम ने प्रत्येक पेंशनर से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया। अधिकारियों ने पेंशनभोगियों की शिकायतों और समस्याओं को बेहद आत्मीयता से सुना। अधिकांश पेंशनरों के प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया। जटिल प्रकरणों के लिए समयबद्ध और शीघ्र निवारण का ठोस आश्वासन दिया गया।

​एसोसिएशन और पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता

​कार्यक्रम में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जी. के. गांधी तथा महासचिव मुकुल त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा इंदौर यूनिट के विजय रागणेकर, मनोहर ललवानी, निशिकांत झारे, किशोर बहाड़े सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

​पेंशनरों ने की पहल की मुक्तकंठ से सराहना

​उपस्थित पेंशनरों ने एसबीआई प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए इस तरह के समाधान शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहने चाहिए।