सामाजिक सरोकार : युग प्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार' का महानाट्य मंचन

सामाजिक सरोकार : युग प्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार' का महानाट्य मंचन

हरमुद्दा
रतलाम, 1अप्रैल। मध्य प्रदेश शासन सांस्कृतिक मंत्रालय एवं 'नादब्रह्म नागपुर' की ओर से स्थानिक कालिका माता मंदिर प्रांगण मे 'संघसृजन का भव्य नाट्यविष्कार ''युगप्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार' का महानाट्य मंचन हुआ।

इस महानाट्य के निर्माता नादब्रह्म नागपुर के अध्यक्ष पद्माकर धानोरकर है। नाट्य लेखन डॉक्टर अजय प्रधान ने किया है। दिग्दर्शन सुबोध सुरजीकर का है।

इन्होंने किया भूमिका का निर्वाह

नाट्य में प पू डॉक्टर हेडगेवार जी की प्रमुख भूमिका में सतीश खेकाळे, प पू श्री गुरुजी की भूमिका में अमोल तेलपांडे, म. गांधी तथा सावरकर जी के भूमिका में प्रशांत मंगदे, डॉक्टर मुंजे रमेशचंद्र दीक्षित, लोक तिलक मंगेश बावसे, अरविंद घोष विनय लोहित तथा अन्य भूमिका में 30 कलाकार रहे।

यह थे अतिथि

मंचन के उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति रतलाम अध्यक्ष विंपी छाबड़ा ने भारत माता, प.पू डॉक्टर हेडगेवारजी और प. पू. श्री गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। युग प्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार के मंचन का आयोजन स्वामी विवेकानंद व्याख्यान माला समिति के नेतृत्व में हुआ।

महाराष्ट्र की मुख्य विधा है नाट्य मंचन

कैबिनेट मंत्री कश्यप ने कहा नाट्य मंचन मुख्य रूप से महाराष्ट्र की विधा है और इस विधा द्वारा किसी घटना को जीवंत रूप दिया जाता है। आज का नाट्य मंचन भी 100 वर्ष पूर्व संघ की स्थापना किन परिस्थितियों में हुई उसका जीवंत मंचन है। कार्यक्रम का संचालन विकास शेवाल ने किया। आभार नादब्रह्म नागपुर के अध्यक्ष पद्माकर धानोरकर एवं स्वामी विवेकानंद व्याख्यान माला समिति के अध्यक्ष विम्पी छाबड़ा ने माना।