स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सहायक महाप्रबंधक पद पर पदोन्नत हुए मनीष फरक्या

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सहायक महाप्रबंधक पद पर पदोन्नत हुए मनीष फरक्या

रतलाम में भी दी है सेवाएं

हरमुद्दा
मुम्बई, 30 अप्रैल। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में मनीष फरक्या को सहायक महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

सेवानिवृत्ति बैंक कर्मी तरनी व्यास ने हरमुद्दा को बताया कि श्री फरक्या ने वर्ष 2001 में अहमदाबाद सर्किल में अपनी बैंकिंग सेवा की शुरुआत की। वर्ष 2007 में उन्हें ट्रेनी ऑफिसर के पद पर पदोन्नति मिली। उन्होंने वर्ष 2010 में रतलाम स्थित SBI के रीजनल बिजनेस ऑफिस (RBO) में भी अपनी सेवाएँ दीं। इसके बाद वर्ष 2012 से 2020 तक उन्होंने रतलाम-मंदसौर क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में कैपिटल मार्केट शाखा मुंबई में पदस्थ है।

क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद बने एजीएम

लंबे समय तक क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद, अब वर्ष 2026 में उन्हें सहायक महाप्रबंधक (AGM) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर सुनील, रजत, प्रियंका अखिलेश, प्रतीक सहित अन्य ने स्वागत सम्मान किया।