पं.उपाध्याय और डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया नवनियुक्त आरडीए उपाध्यक्ष सोनी ने

पं.उपाध्याय और डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया नवनियुक्त आरडीए उपाध्यक्ष सोनी ने

हरमुद्दा
रतलाम 30 अप्रैल। रतलाम विकास प्राधिकरण (आरडीए)के नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी ने गुरूवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति मे भाजपा के पितृपुरुषो पं.दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर श्री सोनी एव श्री उपाध्याय का स्वागत-सम्मान किया। 

यह थे मौजूद

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार, मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, निशा सोमानी, मंडल पदाधिकारी विवेक शर्मा, भावना गुर्जर, शुभम गुर्जर, राकेश नागर, सुशील सिलावट, संजय पांडे, चेतन टांक, सत्यजीत राजावत,जयेश वसावा, धीरज प्रजापत, शुभम चौहान आदि उपस्थित रहे।