श्रद्धांजलि : स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी के पिता धर्मनिष्ठ श्यामलाल सोनी का निधन

श्रद्धांजलि : स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी के पिता धर्मनिष्ठ श्यामलाल सोनी का निधन

श्रद्धांजलि : स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी के पिता धर्मनिष्ठ श्यामलाल सोनी का निधन

⚫ सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

हरमुद्दा
रतलाम, 8 मार्च। श्री मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष धर्मनिष्ठ लक्ष्मीनारायण सोनी (पूर्व अध्यक्ष स्वर्णकार समाज) के सुपुत्र श्यामलाल सोनी पूर्व अध्यक्ष (श्री मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज) का रविवार दोपहर उपचार के दौरान निधन हो गया। अंतिम संस्कार सोमवार को त्रिवेणी मुक्ति धाम पर किया जाएगा। 


प्रेस क्लब के पूर्व पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी के पिता श्री सोनी का 1 सप्ताह से निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। 

भरापूरा परिवार छोड़कर गए श्री सोनी

श्री सोनी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। वह  राजेश, कमलेश के पिताजी रोबिन, क्रीस के दादाजी तथा शिवांश के परदादा जी थे। स्वर्गीय राजेन्द्र, स्वर्गीय कृष्णगोपाल, महेश , दिनेश सोनी के बड़े भाई थे। उनके निधन की खबर सुनकर रतलाम ही नहीं प्रदेश-भर के स्वर्णकार समाज तथा अन्य सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों में शोक में व्याप्त हैं। 

विभिन्न संगठनों ने व्यक्त की शोक संवेदना

मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज, श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास, मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी युवा मंच, मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार महिला मंडल, माताजी निर्माण समिति, गोठ समिति, मैढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज, अखिल भारतीय मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, अखिल भारतीय मैढ़ क्षत्रिय महिला मंडल, रतलाम सराफा एसोसिएशन, रतलाम प्रेस क्लब, आंचलिक पत्रकार संघ, हरमुद्दा डॉट कॉम, कोबरा डिजिटल न्यूज नेटवर्क, मीडियावाला, दैनिक स्वतंत्र एलान, दैनिक क्षिप्रा के स्वर, लोकस्वामी, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, गुलाब चक्कर ग्रुप, फ्रेंड्स गार्डन म्यूजिकल ग्रुप, चिंतन क्लब, रॉयल ग्रुप ऑफ रतलाम द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई। 

त्रिवेणी मुक्तिधाम पर होगा अंतिम संस्कार

श्री सोनी की अंतिम यात्रा सोमवार को दोपहर 2:00 बजे 44, खैरादीवास से निकलेगी। त्रिवेणी मुक्ति धाम पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।