पुलिस कार्रवाई : कांबिंग गश्त कर गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्रवाई

पुलिस कार्रवाई : कांबिंग गश्त कर गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्रवाई

जिले के सभी अनुभागो में पुलिस टीम बनाकर की गई कार्रवाई

⚫ लंबे समय से फरार 29 स्थाई वारंट, 92 गिरफ्तारी वारंट किए तामील

⚫ जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाश, ढाबों होटलों की की गई चेकिंग*

⚫ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना माणकचौक एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण

हरमुद्दा
रतलाम,18 अप्रैल। जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए 17 व 18 अप्रैल की दरमियानी रात से सुबह तक सभी अनुभागों में प्रभावी कार्रवाई की गई। रात्रि में पुलिस अधीक्षक द्वारा गश्त चेकिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा ढाबों, होटलों, एवं सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई। जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाश चेक किए। चेकिंग के दौरान रात्रि में बेवजह घूमने वाले लोगों को समझाइश दी गई। 


पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर  गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई। रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे व बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

वारंट करवाए तामील

कांबिंग गश्त के दौरान विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार 29  स्थाई वारंटियों, 92 गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना माणकचौक एवं औद्योगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि में थाना माणकचौक एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पहुंचकर औचक निरीक्षण किया गया। थाना परिसर, हवालात, मलखाने, रजिस्टर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था का जायजा लिया।