भगवान धन्वंतरि का महोत्सव मनाएंगे 6 नवंबर को

भगवान धन्वंतरि का महोत्सव मनाएंगे 6 नवंबर को

हरमुद्दा
रतलाम, 5 नवंबर। आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि का महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 6 नवंबर को धन्वंतरि त्रयोदशी अर्थात धनतेरस के पावन पर्व पर जिला आयुर्वेद सम्मेलन, रतलाम एवं अन्य के संयुक्त तत्वावधान में दोपहर 1 बजे  स्थानीय जवाहर नगर स्थित  रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में विधिपूर्वक समस्त आयुर्वेद चिकित्सक द्वारा सामूहिक पूजन कर उल्लासपूर्वक महोत्सव का शुभारंभ होगा। 

जिला आयुर्वेद सम्मेलन के प्रवक्ता वैद्य रत्नदीप निगम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल मुख्य अतिथि रहेंगे। महोत्सव की अध्यक्षता डॉ. आशीष राठौर करेंगे।

शामिल होने का आह्वान

उत्सव संयोजक वैद्य रत्नदीप निगम एवं वैद्य सुशील शर्मा ने समस्त आयुर्वेद के आचार्यों और आयुर्वेद प्रेमियों से आग्रह किया है कि इस परंपरागत धन्वंतरि जयंती महोत्सव में उपस्थित होकर महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है