उपलब्धि सरोकार : संभागीय युवा उत्सव में रतलाम जिले ने 14 विधाओं में की जीत हासिल 

उपलब्धि सरोकार : संभागीय युवा उत्सव में रतलाम जिले ने 14 विधाओं में की जीत हासिल 

7 जिलों के लगभग 400 प्रतिभागियों ने किया कला का प्रदर्शन

⚫ विजेताओं का हुआ महाविद्यालय में स्वागत
 
हरमुद्दा
रतलाम 20 नवंबर। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय संभागीय युवा उत्सव में रतलाम जिले के प्रतिभागियों ने 14 विधाओं में जीत हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। महाविद्यालय में विजेता विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। संभाग स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने वाले विजेता प्रतियोगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का प्रतिनिधित्व करेंगे।  

शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर मंगलेश्वरी जोशी ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागृह में आयोजित दो दिवसीय संभागीय युवा उत्सव में विक्रम परिक्षेत्र के रतलाम, देवास, आगर मालवा, शाजापुर, मंदसौर, उज्जैन, नीमच 7 जिलों के लगभग 400 प्रतिभागियों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 

राज्य स्तरीय उत्सव में करेंगे उज्जैन का प्रतिनिधित्व

जिला नोडल अधिकारी डॉ. बी वर्षा ने बताया कि संभाग स्तर पर प्रथम चयनित प्रतिभागी दिसंबर माह में उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में विश्वविद्यालय उज्जैन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

छात्रों की उपलब्धि पर हर्ष

छात्राओं की उपलब्धि पर युवा उत्सव समिति की सदस्य डॉ. स्नेहा पंडित, डॉ. अनामिका सारस्वत, प्रो. नीलोफर खामोशी, डॉ. रोहित चावरे, प्रो. रविराज विश्वकर्मा, प्रो. वंदना नामदेव, विवेकानंद उपाध्याय सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त किया।

संभागीय प्रतियोगिता के परिणाम पर एक नजर

यह रहे प्रथम 

एकल पाश्चात्य गायन : कु राधिका व्यास - श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम

रंगोली : चंचल सोनी - श्री अरिहंत कॉलेज, रतलाम

वक्तृत्व,  वाद - विवाद - कु रिदम वोहरा, कैलाश नाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम

यह रहे द्वितीय 

मूर्तिशिल्प : चंचल सोनी - अरिहंत कॉलेज, रतलाम

कोलाज : हर्षद - शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम

एकल गायन सुगम : दिया परसाई - शासकीय कन्या महाविद्यालय, रतलाम

एकल गायन शास्त्रीय : कु परिधि व्यास - वाणिज्य महाविद्यालय, रतलाम

भारतीय समूह गान : दिया, नंदिनी, महिमा, काजल, रिद्धिमा और ज्योति - शासकीय कन्या महाविद्यालय, रतलाम

पाश्चात्य समूह गान : कु राधिका, रुद्राक्ष, काजल, सक्षम और तनीषा - अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम।

यह रहे तृतीया

वाद विवाद : पक्ष में प्रियांशु - लॉ कॉलेज रतलाम

एकल नृत्य :  रिमझिम जोनवेल - शासकीय कन्या महाविद्यालय, रतलाम

स्वांग : महेश चौहान - शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम

समूह नृत्य : संचिता, चंचल, नंदिनी, सुमन, खुशबू, प्रियंका, योगिता और दीपिका - शासकीय कन्या महाविद्यालय रतलाम रहीं। 

मंच पर प्रस्तुति देना ही जीत

यह अत्यंत गौरव का दिन है कि हमारी छात्राओं ने युवा उत्सव में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। जीतना हारना अलग बात है लेकिन युवा उत्सव के गरिमा में मंच पर प्रस्तुति देना ही जीत है।

डॉ. मंगलेश्वरी जोशी, प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय, रतलाम