कार्रवाई : गैस के अवैध गोदाम पर प्रशासन की कार्रवाई, 31 सिलेंडर जब्त
⚫ शहजाद के कब्जे से भारत गैस, इंडियन, हिंदुस्तान पैट्रोलियम, रिलायंस के मिले सिलेंडर
⚫ 22 भरे हुए और 9 मिले खाली
हरमुद्दा
रतलाम, 11 मार्च। प्रशासन ने अवैध गैस गोदाम पर कार्रवाई करते हुए 31 सिलेंडर जप्त किए हैं जिसमें 22 भरे हुए और 9 खाली है। अवैध सिलेंडरों से भरा हुआ गोदाम शहजाद मंसूरी का है। जोकि गैस सिलेंडर को ब्लैक में बेचने का कार्य करता है। प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।

गोपनीय सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने गैस सिलेंडर के अवैध गोदाम पर पर कार्रवाई की। जिले के नामली में शहजाद मंसूरी नामक व्यक्ति गैस सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहा था। कार्रवाई के दौरान भारत गैस, हिंदुस्तान पैट्रोलियम, इंडियन ऑयल रिलायंस के सिलेंडर मिले हैं। गोदाम से 9 सिलेंडर खाली और 22 भरे हुए प्रशासन में जब्त किए हैं।
300 से ₹400 लेता था ज्यादा
अवैध भंडार करने वाला मंसूरी ग्राहकों से सिलेंडर पर 300 से ₹400 अतिरिक्त लेता था। स्थानीय लोगों के अनुसार सालों से यह कार्य कर रहा है। कोरोना के दौरान में भी इसके ऊपर कारवाई की गई थी।
कार्रवाई में यह थे मौजूद
पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में ग्रामीण तहसीलदार आशीष उपाध्याय, नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी खाद्य विभाग के कर्मचारी कार्रवाई के दौरान शामिल थे।
Hemant Bhatt