अफवाहों में लगी पेट्रोल पंप पर कतारें, चिंता में हुए आमजन
अफवाहों में लगी पेट्रोल पंप पर कतारें, चिंता में हुए आमजन
⚫ जिला प्रशासन का कहना जिले में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टाक
⚫ अफवाहों पर न दें ध्यान
हरमुद्दा
रतलाम, 24 मार्च। मंगलवार को अफवाहों के चलते शहर सहित जिले के पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों की कतारें लग गई ना चाहते हुए भी लोग और पेट्रोल भरवाने पहुंचे। जिला प्रशासन ने कहा है की चिंता की कोई बात नहीं है जिले में डीजल पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक है।
शहर एवं जिले के लाखों दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक मंगलवार को सुबह चिंता में पड़ गए कि यदि पेट्रोल डीजल नहीं मिला तो काम कैसे होगा। इसी चिंता में पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतारें लग गई और अफवाहें फैलने लगी।
पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक
पेट्रोल पंप पर पेट्रोल संकट की संभावना के मद्देनजर अफवाहें फैलने लगी और लोग पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए पहुंचने लगे। यह खबर जब प्रशासन को लगी तो जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने बताया कि ऑयल कम्पनियों द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले में 24 मार्च 2026 की स्थिति में पेट्रोल/डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
सभी 184 पेट्रोल पम्पों पर 1326000 लीटर पेट्रोल एवं 1616000 लीटर डीजल का स्टॉक
ऑयल कम्पनियों से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सभी 184 पेट्रोल पम्पों पर 1326000 लीटर पेट्रोल एवं 1616000 लीटर डीजल का स्टॉक पर्याप्त रूप से उपलब्ध है। अत: नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे संयम बनाये रखे तथा पेट्रोल-डीजल के संबंध में भ्रामक बातों पर पर विश्वास ना करें।
Hemant Bhatt