संकल्प सरोकार : "तपती दोपहर, गायत्री परिवार लगा अपने मिशन पर"
⚫ डॉ. रत्नदीप निगम, प्रवक्ता गायत्री परिवार
रतलाम, 11 मई। जब लगभग 46 डिग्री का तापमान शरीर को झुलसा रहा हो तब सुदूर वनवासी क्षेत्र के मझरे , टोले, फलिया के एक एक घर में गायत्री परिवार के परिजन ज्ञान यज्ञ की मशाल जलाने अर्थात् आध्यात्मिक चेतना जागृत करने पैदल पैदल पहुंच रहे है।

शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत आदिवासी बहुल क्षेत्रों में माताजी जन्मशताब्दी , अखण्ड ज्योति वर्ष का लक्ष्य धारण कर रावटी तहसील के ग्राम खानदन में वनवासी घरों में गायत्री परिवार के सभी यज्ञाचार्य ने गायत्री यज्ञ सम्पन्न कराया।
सम्पूर्ण गांव में संकल्प का वातावरण
पर्यावरण सुरक्षा, नारी जागरण, जल संरक्षण के सामूहिक प्रयासों में सहभागी बनकर हमारा वनवासी समाज कल्याण और उत्थान के मार्ग पर चले, इस संकल्प में संपूर्ण ग्राम में उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया।
यह सभी पहुंचे घर-घर

इस अवसर पर रोहित शर्मा, श्रीमती हेमा शर्मा , संस्कार शर्मा, मंजुलता श्रीवास्तव, रमाकांत डोडिया, कमलेश मेहता , पवन गौड़, रमेशचंद्र ठन्ना , सुरेन्द्र जोशी , श्रीमती मित्रा जोशी , रविन्द्र सिंह गेहलोत, आनंद दुबे, शंभु पाटीदार, महेश चौहान, भावेश छापोला, गोपाल चौहान , सुरेन्द्र सिजारिया , अर्जुन सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान, सुनील तिवारी , दीपेंद्र धबाई, मुकेश परमार, महेन्द्रसिंह राजावत, सुरेन्द्र ठाकुर, तुषार राठौर, सचिन भानुप्रिया ने यज्ञाचार्य के रूप में रामचंद्र गामड़, गुला गामड़ , अमरु गामड़, रंग माल, मुकेश मईडा, संतोष माल, प्रभुलाल गामड़, बदा गामड़, हकरिया गामड़, मनियां माल, हकरिया मई डा. सुनील कटारा, नरू गामड़ ,मुन्ना कटारा, भुर गामड़, रामचंद्र गरवाल, नारायण माल, नाहर सिंह माल के घरों पर गायत्री यज्ञ सम्पन्न कराया।

Hemant Bhatt